फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelery worth five lakh stolen by breaking the locks of the house

Agra News: मकान के ताले तोड़ कर पांच लाख के जेवर नकदी चोरी

Fri, 04 Aug 2023 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Aug 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth five lakh stolen by breaking the locks of the house
मकान के ताले तोड़ कर पांच लाख के जेवर नकदी चोरी
विज्ञापन

-मोहल्ला न्यू अग्रवाल में हुई वारदात, कोतवाली में दी गई तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। मोहल्ला न्यू अग्रवाल में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान में छज्जे के सहारे अंदर प्रवेश किया। कमरों के ताले तोड़ कर अलमारी और बक्सों में रखे करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गृहस्वामी से जानकारी जुटाई।


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू अग्रवाल निवासी पवन कुमार किराना व्यवसायी हैं। बुधवार की रात वह परिजन के साथ कूलर चलाकर कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर छज्जे के सहारे घर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने घर में बने दो कमरों के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये की नकदी व तीन लाख रुपये के जेवर आदि चोरी की वारदात अंजाम दी। बृहस्पतिवार की सुबह जागने पर परिजन को घर में हुई चोरी की घटना के बारे में जानकारी हो सकी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गृहस्वामी से जानकारी जुटाई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed