{"_id":"60d368298ebc3e3238292ab5","slug":"jewelery-and-cash-looted-from-the-couple-on-the-strength-of-a-gun-in-broad-daylight-mainpuri-news-agr4969283190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े तमंचा के बल पर दंपती से लूटे जेवर और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े तमंचा के बल पर दंपती से लूटे जेवर और नकदी
विज्ञापन
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक दंपती तमंचे के बल पर रोककर नकदी और जेवर लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लुटेरे पुलिस की पकड़ में नहीं आए।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला बाग निवासी सुनील कुमार बुधवार की शाम करीब तीन बजे पत्नी पूनम को बाइक पर बैठा कर कुसमरा किसी काम से जा रहे थे। मैनपुरी कुसमरा मार्ग पर गांव बखतपुर के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने सुनील की बाइक को कट मारकर गिरा दिया।
जब तक दंपती संभल पाते तब तक बदमाशों ने तमंचा तान दिया। सुनील की जेब में रखे 10 हजार रुपये पूनम का मंगलसूत्र और कुंडल लूटकर वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश में कुछ देर तक टीमें इधर उधर दौड़ लगाती रहीं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
दिनदहाड़े दंपती से लूट की सूचना मिलने के बाद एसपी अशोक कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ सिटी अभय नारायण राय से जानकारी ली। एसपी ने थाने पहुंच कर पीड़ित दंपती से लूटे गए जेवर आदि के बारे में जानकारी ली। एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही लुटेरे पकड़े जाएंगे। एसपी ने थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द लुटेरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।
लुटेरे नगला हरिराम वीरपुर कलां होते हुए लौखरिया की ओर भागे हैं। इसके आगे वह कहां गए, अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लूटा गया जेवर आदि बरामद किया जाएगा।
अभय नारायण राय, सीओ सिटी