{"_id":"69d7f982c988521d0608440c","slug":"jeweler-three-story-showroom-collapses-in-agra-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में आधी रात बड़ा हादसा: किनारी बाजार में भरभराकर गिरा सराफ का तीन मंजिला शोरूम, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में आधी रात बड़ा हादसा: किनारी बाजार में भरभराकर गिरा सराफ का तीन मंजिला शोरूम, मची अफरातफरी
Fri, 10 Apr 2026 12:40 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:40 AM IST
सार
शोरूम गिरने की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पता किया। तब सराफ को सूचना दी गई। शोरूम के पीछे जमीन पर बिल्डिंग बन रही थी। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी है। शोरूम गिरने से लाखों के नुकसान का अनुमान है। चांदी के जेवरात और अन्य सामान के भी मलबे में दबने की आशंका है।
विज्ञापन
सड़क पर गिरा मलबा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के कोतवाली स्थित किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात को सराफ का तीन मंजिला शोरूम भरभराकर गिर पड़ा। शोरूम का मलबा सड़क पर आ गया। आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए। उन्होंने भागकर जान बचाई। क्षेत्र में भी अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। देर रात तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं थी।
बल्केश्वर स्थित सीताराम कालोनी निवासी रिंकू बंसल का किनारी बाजार में तीन मंजिला शोरूम है। इसमें चांदी के जेवरात सहित बर्तन आदि की बिक्री की जाती है। सराफ ने बताया कि उन्होंने 5 साल पहले जगह ली थी। तब से शोरूम चला रहे थे। वह रात में शोरूम बंद करके गए थे। रात में तकरीबन 11:45 बजे शोरूम का तीन मंजिला भवन गिरने की सूचना मिली। वह घटनास्थल पर पहुंच गए।

Trending Videos
पुलिस ने बताया कि शोरूम जिस जगह पर है, वहां घना बाजार है। कई दुकान के साथ मार्केट बने हुए हैं। शोरूम गिरने से एक अन्य दुकान भी चपेट में आ गई। उसका भी नुकसान हुआ है। आवाज सुनकर आसपास से निकलकर जा रहे लोग दहशत में आ गए थे। जिस समय घटना हुई, उस समय बाजार में अधिकतर दुकान बंद हो चुकी थीं। मलबा सड़क पर आने की वजह से रास्ता बंद हो गया। बाद में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पता किया। तब सराफ को सूचना दी गई। शोरूम के पीछे जमीन पर बिल्डिंग बन रही थी। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी है। शोरूम गिरने से लाखों के नुकसान का अनुमान है। चांदी के जेवरात और अन्य सामान के भी मलबे में दबने की आशंका है।
रात में ही मलबा उठाने का काम शुरू
किनारी बाजार में हादसा होने की वजह से रास्ता बंद हो गया। इस पर पुलिस ने रात में ही ट्रैक्टर ट्राली से मलबा उठाना शुरु करा दिया। इसके लिए पीड़ित सराफ की भी मदद ली जा रही थी। शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले पुलिस ने मलबा हटाने की तैयारी कर ली थी। आसपास के इलाके को यलो टेप से रोक दिया, जिससे कोई और उस तरफ नहीं जाए।
ये भी पढ़ें-LPG: शादी वाले घरों के लिए नया अपडेट, दावत का मेन्यू और मेहमानों की बताएं संख्या; फिर मिलेंगे इतने सिलिंडर