फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jeth's afternoon temperature reaches beyond 41 degrees

Agra News: जेठ की दोपहरी में तापमान पहुंच रहा 41 डिग्री के पार

Fri, 19 May 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Jeth's afternoon temperature reaches beyond 41 degrees
कासगंज। भीषण गर्मी में लगातार तापमान बढ़ रहा है। जिले का तापमान बृहस्पतिवार को दोपहर के समय 41 डिग्री को पार हो गया है। गर्मी के प्रकोप के चलते जहां लोग और पशु पक्षी भी परेशान होने लगे हैं। तापमान बढ़ने की वजह से पानी की खपत बढ़ गई है। पशु पक्षियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय बाजारों में भी सन्नाटे का आलम बना हुआ है। सुबह और सायं के समय ही बाजारों में रौनक नजर आ रही है। शीतल पेय और आइसक्रीम की दुकानों पर लोग ठंडे पदार्थों का सेवन करके गर्मी से राहत पा रहे हैं। भीषण गर्मी का प्रभाव सेहत पर भी नजर आ रहा है। लोग सन स्ट्रोक, हीट वेव्स और फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने लगे हैं। जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। आगामी समय में और तापमान बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने 20 मई से 23 मई तक गर्म हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। पशु चिकित्सा विभाग के मुताबिक दुग्ध उत्पादन पर भी इसका असर नजर आ रहा है। पशुपालकों को पशुओं की देखभाल के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।
विज्ञापन


गर्मी में रखें सेहत का ख्याल
1- पर्याप्त पानी पीयें- गर्मी के दौरान अधिक मात्रा में पानी पीना आवश्यक है। सही तरीके से हाइड्रेटेड रहने के लिए रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
2- शीतल पदार्थों का सेवन करें- गर्मी में शीतल पदार्थों जैसे तरबूज, नारियल पानी, ठंडाई, छाछ आदि का सेवन करें। ये पदार्थ आपको ठंडा रखने में मदद करेंगे और शरीर को तरोताजा और ऊर्जावान बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- सब्जी और फलों का सेवन करें, अपने आहार में तरल पदार्थ जैसे सब्जियां, फल, सलाद, आदि को शामिल करें। इनमें प्राकृतिक विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है जो आपकी सेहत के लिए महत्वपूर्ण होता है।
4- सूर्य नमस्कार या योग करें- सुबह और शाम में सूर्य नमस्कार और योग करने से आपकी शरीर की सुस्ती कम होगी, ताजगी मिलेगी, मानसिक स्थिति बेहतर होगी और सेहत में सुधार होगी।
5- धूप से बचें- गर्मी के समय में धूप बहुत तेज होती है, इसलिए धूप में अधिक समय न बिताएं। धूप में बाहर जाने के समय टोपी, छाता का उपयोग करें।

- गर्मी से बचाव करना जरूरी है। गर्मी से बचने के लिए जरूरी बातों पर ध्यान देना चाहिए। खान पान की शुद्धता पर भी विशेष जोर देना चाहिए। धूप से बचाव रखें। सिर ढककर निकलें। पानी खूब पीएं। तापमान बढ़ने से लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। डा. संजीव सक्सेना, सीएमएस।


- पशुपालक पशुओं की अच्छी तरह से देखभाल करें। पशुओं को छांव में बांधे और पशुबाड़े की खिड़कियों पर टाट लगाकर बंद रखें। जिससे गर्म हवाएं न आएं। पशुओं को साफ और स्वच्छ चारा दें। पशुओं को सुबह शाम नहलाएं। मनोज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed