फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JE cuts electricity connections of 40 defaulters

Agra News: जेई ने 40 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटा

Tue, 28 Jan 2025 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Jan 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
JE cuts electricity connections of 40 defaulters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। बार-बार की चेतावनी के बाद भी बिजली निगम के बकाएदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंगलवार को अवर अभियंता कुसमरा ने गांव पंचमपुर पहुंचकर कार्रवाई की। बकाया राशि जमा न करने वाले 40 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। एक साथ इतने लोगों के कनेक्शन कटने से बकाएदारों में खलबली मच गई।
मंगलवार को अवर अभियंता कुसमरा क्षेत्र में बकाएदारों की खबर लेने के लिए निकले। उन्होंने टीजीटू बिजेंद्र कुमार, उमर हसन और लाइन स्टाफ के साथ गांव पंचमपुर में राजस्व वसूली के लिए डिश कनेक्शन अभियान चलाया। गांव में डिश कनेक्शन टीम को देखकर बकाएदारों में खलबली मच गई। अवर भियंता ने मौके पर चार लाख बकाए पर 40 बकाएदारों के कनेक्शन कटवा कर उनकी बिजली गुल करवा दी।
विज्ञापन

एक साथ बड़ी कार्रवाई देखकर छह उपभोक्ताओं ने ने मौके पर ही ओटीएस योजना में पंजीकरण कराके बिल जमा कर दिया। अवर अभियंता ने डोर टू डोर पहले लोगो से ओटीएस योजना का लाभ उठा कर बिल जमा करने का अनुरोध किया जिन लोगों ने बिल जमा नही किया उनके विरुद्ध डिश कनेक्शन की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ने संबंधित लाइनमैन को कड़े निर्देश दिये कि बिना बिल जमा हुए कोई भी कनेक्शन चालू ना हो पाए। उन्होंने टीजीटू को निर्देशित किया कि देर शाम सभी 40 कनेक्शन चेक करें अगर कोई कनेक्शन चलता पाया जाए तो बकाएदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए और संबंधित लाइनमैन की तत्काल सेवा समाप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed