फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JD inspected the evaluation center

जेडी ने मैनपुरी पहुंच किया मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण

Mon, 25 Apr 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
JD inspected the evaluation center
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। सोमवार को जेडी मुकेश चंद्र अग्रवाल ने मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जेडी ने समय से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के निर्देश दिए। सोमवार को हाईस्कूल की 15344 और इंटरमीडिएट की 8905 उत्तर पुस्तिकाओं का मूूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम प्रभारी प्रधानाचार्य प्रदीप यादव ने बताया कि सोमवार को सभी चारों केंद्रों का जेडी मुकेश चंद्र अग्रवाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा के साथ निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम प्रभारी ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर इंटरमीडिएट की 81586 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। जिनमें से अब तक 75343 प्राप्त हुई हैं। सोमवार को 4375 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यहां अब तक 7786 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूूल्यांकन किया जा रहा है। यहां 68815 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं जिसमें से अब तक 63491 प्राप्त हुई हैं। सोमवार को यहां 4530 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यहां अब तक 9176 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी को हाईस्कूल की 106580 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हुई हैं जिनमें से 92682 अब तक प्राप्त हुई हैं। सोमवार को यहां 7766 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यहां अब तक 15255 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। जैन इंटर कॉलेज करहल पर 112203 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हुई हैं जिनमें से अभी तक 97874 प्राप्त हुई हैं। सोमवार को यहां 7578 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां अब तक 17291 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed