{"_id":"6472fb709e9e9f04ef0a6983","slug":"jayant-chaudhary-arrived-riding-tractor-said-progress-of-capitalists-in-bjp-rule-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे जयंत चौधरी, बोले- भाजपा राज में पूंजीपतियों की तरक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे जयंत चौधरी, बोले- भाजपा राज में पूंजीपतियों की तरक्की
Sun, 28 May 2023 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 May 2023 12:27 PM IST
सार
जयंत सभा में ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे, इस अंदाज पर युवाओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए। वह अरसैना, रैपुरा अहीर, जनूथा, मंगुर्रा, अछनेरा में भी सभा कर युवाओं से रूबरू हुए।
विज्ञापन
जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रैपुरा अहीर में नुक्कड़ सभा करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में पूंजीपतियों की तरक्की हो रही है, लेकिन किसान-गरीब का शोषण हो रहा है। प्रधानमंत्री की गलत नीतियों से महंगाई बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति को भी नहीं बुलाया है। इसके विरोध में हम विपक्ष के साथ हैं, समारोह में शामिल नहीं होंगे। युवाओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि ये समरसता अभियान है, मैं यहां वोट मांगने नहीं लोगों के बीच की दूरी खत्म करने आया हूं।
जयंत सभा में ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे, इस अंदाज पर युवाओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए। वह अरसैना, रैपुरा अहीर, जनूथा, मंगुर्रा, अछनेरा में भी सभा कर युवाओं से रूबरू हुए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बघेल, विधायक गुड्डू चौधरी, चौधरी रामवीर सिंह, गिरेंद्र चौधरी, चौधरी दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।