फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jat Mahasabha to launch agitation for reservation at the Centre.

Agra News: केंद्र में आरक्षण के लिए जाट महासभा करेगी आंदोलन

Sat, 19 Sep 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Jat Mahasabha to launch agitation for reservation at the Centre.
आगरा। अखिल भारतीय जाट महासभा ने सिकंदरा स्थित होटल में केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण की मांग पर शुक्रवार को बैठक की। इसमें केंद्रीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति गठित कर आरक्षण की लड़ाई को तेज करने के लिए योजना बनाई गई।
विज्ञापन


महासभा के जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने आरक्षण का वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया गया। अब आरक्षण के लिए आंदोलन किया जाएगा। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट शैलराज राज सिंह ने कहां जल्द ही 51 सदस्य केंद्रीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति गठित की जाएगी।
विज्ञापन

इस बैठक में यशपाल राणा, मोहन सिंह चाहर, डॉ. सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, सतवीर रावत, मेघराज सोलंकी, वीरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह वर्मा,चौधरी दिलीप सिंह, सुरेंद्र चौधरी, निर्मल चाहर, रवेंद्र चाहर, कुशल पाल सिंह, राहुल जूरैल, भूदेव सिंह व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष का स्वागत

आगरा। अखिल भारतीय जाट महासभा ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत किया गया। इसमें प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. नंदन सिंह, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. केशव चौधरी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश सोगरवाल, इतिहासकार डॉ. सुरेंद्र सिंह और पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्ति सुखबीर सिंह राणा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed