फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JanSangh was scared of Nehru's popularity withdrew its candidates before voting

पुराने पन्नों से: नेहरू की लोकप्रियता से घबरा गया था जनसंघ, मतदान से पहले ही पीछे हटा लिए थे प्रत्याशी

Sat, 06 Apr 2024 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संजीव सिंह, आगरा
संजीव सिंह, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Apr 2024 09:44 AM IST
सार

देश का पहला आम चुनाव जब हुआ तो जवाहर लाल नेहरू का जादू लोगों पर छाया हुआ था। आलम ये था कि चुनावी मैदान में जनसंघ पार्टी ने कई उम्मीदवारों को पीछे हटने के लिए कह दिया था। 
 

विज्ञापन
JanSangh was scared of Nehru's popularity withdrew its candidates before voting
पुराने पन्नों से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले आम चुनाव में जवाहर लाल नेहरू की काफी लोकप्रियता थी। जनता में उनकी स्वीकार्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चुनाव से पहले ही पराजय के डर से जनसंघ ने उत्तर प्रदेश के अपने कई उम्मीदवारों को चुनाव मैदान से हटने के लिए कह दिया था। पार्टी के नेताओं को आशंका थी, कि नेहरू के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की आंधी से टिमटिमा रहा जनसंघ का दीपक (जनसंघ का चुनाव चिह्न) कहीं बुझ न जाए।
विज्ञापन


अमर उजाला के 12 जनवरी 1952 के अंक में प्रकाशित समाचार के अनुसार जनसंघ के हाई कमान ने अपने नेताओं से कहा कि वे उन निर्वाचन क्षेत्रों में जहां कांग्रेस के सामने बुरी तरह हारने का खतरा हो, वहां से अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान से हटा लें। अगर उम्मीदवार नहीं हटते हैं, तो उनका समर्थन करना बंद कर दें। 
विज्ञापन


दरअसल, जनसंघ के नेता नेहरू के यूपी के दौरों से घबरा गए थे। उन्होंने मान  लिया था कि पार्टी को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। हाई कमान के आदेश के बाद लोकसभा और विधानसभा के उम्मीदवारों ने उन क्षेत्रों में जहां कांग्रेस की स्थिति बहुत ज्यादा मजबूत है। जनसंघ के प्रत्याशी के जीतने की कोई भी उम्मीद नहीं है। ऐसे स्थानों पर उनसे हटने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed