फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   janmashtami today

आज जन्मेंगे कन्हाई, घर-घर बाजेगी बधाई

Thu, 25 Aug 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
janmashtami today
ताजनगरी के मंदिरों, घरों में जन्माष्टमी की धूम, आकर्षक सजावट की गई - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की रात 12 बजते ही घर-घर में कन्हाई जन्म लेंगे। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के लिए शहर के मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है, वहीं घरों, कालोनियों, अपार्टमेंटों में जन्माष्टमी की झांकियां सजाई गई हैं। वहीं कई जगह विदेशी फूलों से मंदिरों को सजाया गया है। 
विज्ञापन

शहर के प्रमुख राधा कृष्ण मंदिर, लायर्स कालोनी, नेहरू नगर, यमुना किनारा, रावतपाड़ा, लुहार गली, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, बिजलीघर, छीपीटोला, सेंट जोंस, दयालबाग, कमला नगर, विजय नगर आदि जगहों पर मंदिर आकर्षक रूप से सजाए गए हैं। जन्माष्टमी की विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए लोगों ने अपने बच्चों को राधा कृ ष्ण के रूप में सजाया। श्रीकृ ष्ण जन्माष्टमी के लिए बाजारों में भी भीड़ है। पोशाकें, मुकुट, बांसुरी के साथ झांकियों के लिए खिलौने भी खरीदे जा रहे हैं। बुधवार को महिलाओं ने बाजारों में सजावट और पूजा का सामान खरीदा। भगवान के भोग के लिए सामग्री खरीदी गई।
विज्ञापन


कावेरी मंदिर पर सजेगी झांकी
 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गुरुवार को कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में फूल बंगला सजेगा। इसके साथ ही विद्युत चालित झांकियां सजाई जाएंगी। संयोजक गिरीशचंद्र गुप्ता, राकेश खंडेलवाल ने बताया कि बाल कृष्ण की लीलाओं के दर्शन शाम सात से रात्रि 12 बजे तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed