फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Mahotsav will organized in Dayalbagh Agra

Janakpuri Mahotsav : आगरा में दयालबाग में सजेगी ऐतिहासिक जनकपुरी, दो साल बाद हो रहा आयोजन

Wed, 27 Jul 2022 06:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Jul 2022 06:12 AM IST
सार

कोरोना के कारण 2020 और 21 में उत्तर भारत की ऐतिहासिक राम बरात और जनकपुरी का आयोजन नहीं हुआ। दो साल बाद सज रही जनकपुरी महोत्सव के लिए दयालबाग को चुना गया है।

विज्ञापन
Janakpuri Mahotsav will organized in Dayalbagh Agra
जनकपुरी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दो साल बाद ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव  का आयोजन होने जा रहा है। इस बार दयालबाग में जनकपुरी सजेगी। इसकी घोषणा होते ही दयालबाग के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। दयालबाग के लोगों ने जनकपुरी महोत्सव के लिए पूरे सहयोग का आश्वासन भी दिया और कहा कि इस बार जनकपुरी और भी ज्यादा भव्य तरीके से सजाई जाएगी।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण 2020-21 में उत्तर भारत की ऐतिहासिक राम बरात और जनकपुरी का आयोजन नहीं हुआ था। दो साल बाद सज रही जनकपुरी महोत्सव के लिए दयालबाग को चुना गया है। मंच की थीम से लेकर आयोजन भी भव्य होंगे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल जनकपुरी आयोजन स्थल की घोषणा की।

विज्ञापन

जनकपुरी को लेकर लोगों में उत्साह 

मंगलवार को श्रीराम हनुमान मंदिर पर श्री रामलीला कमेटी ने प्रेस वार्ता की। वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि इस बार जनकपुरी दयालबाग में सजाई जाएगी। जनकपुरी महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दयालबाग क्षेत्र में आठ साल बाद जनकपुरी सजाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

55 साल पहले मिली थी भव्यता 

जनकपुरी को भव्यता 55 साल पहले तब मिली, जब 1964 में पुराने शहर की गलियों, मोहल्लों से निकलकर जनकपुरी का आयोजन लोहामंडी, नौबस्ता में पहुंचा। तब नौबस्ता से लेकर लोहामंडी तक सजावट और फूलों की वर्षा ने जनकपुरी के आयोजन को भव्य बना दिया था।

वर्ष 1964 से पहले जनकपुरी महोत्सव साधारण तरीके से विवाह विधि विधान और विदाई रावतपाड़ा, बारह भाई गली, बेलनगंज, छत्ता बाजार, दरेसी, किनारी बाजार, सेठ गली समेत पुराने शहर के गली मोहल्लों में ही पूरी होती थी, लेकिन 1964 में नौबस्ता लोहामंडी से जनकपुरी को भव्य रूप देने की शुरुआत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed