फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Mahotsav 2024 Ramlila will start from 17th September Shri Ram Baraat will take place on 28th

Janakpuri Mahotsav 2024: रामलीला 17 सितंबर से, 28 को निकलेगी श्रीराम बरात; जानें इस बार कहां सजेगी जनकपुरी

Sat, 20 Jul 2024 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 10:13 AM IST
सार

श्रीरामलीला कमेटी ने महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कमेटी के अध्यक्ष-महामंत्री की घोषणा जल्द हो जाएगी। वहीं जनकपुरी के लिए 8 से 10 आवेदन आए हैं। अभी छह क्षेत्रों में आयोजन कराने पर विचार चल रहा है। 
 

विज्ञापन
Janakpuri Mahotsav 2024 Ramlila will start from 17th September Shri Ram Baraat will take place on 28th
राम बारात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की ऐतिहासिक श्रीराम बरात और रामलीला महोत्सव सितंबर माह में होंगे। श्रीरामलीला कमेटी ने इसकी तिथि तय कर दी है। 17 सितंबर को गणेश पूजन के साथ रामलीला शुरू होगी। राम बरात 28 सितंबर को निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। शनिवार को कमेटी के नए अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा होगी।
विज्ञापन


 

रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि 17 सितंबर को रामलीला का शुभारंभ होगा, जो 15 अक्तूबर तक चलेगी। राम बरात में बीते साल के 120 के मुकाबले 101 झांकियां निकालने का विचार है। झांकियों की संख्या कम लेकिन भव्यता अधिक होगी। राम बरात अपराह्न 3 बजे से निकालने की योजना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनकपुरी के लिए 8-10 क्षेत्रों से आवेदन आए हैं। इसमें कई क्षेत्र संकरे हैं, इसके चलते अभी बल्केश्वर, कमला नगर, शाहगंज, जयपुर हाउस, आवास विकास कॉलोनी और सिकंदरा क्षेत्र में आयोजन पर विचार चल रहा है। अन्य क्षेत्रों से आवेदन आने पर इन पर भी कमेटी चर्चा करेगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी टीएन अग्रवाल ने बताया कि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और महामंत्री के नाम तय हो गए हैं, इनकी विधिवत घोषणा शनिवार को होगी।

 
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पुख्ता
महामंत्री ने बताया कि हाथरस कांड के बाद रामलीला महोत्सव, जनकपुरी और राम बरात में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारियों की निगरानी में व्यवस्थाएं होंगी। इसी के चलते जनकपुरी को खुले और व्यापक स्थान वाले क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।

 

140 साल पुराना है रामलीला का इतिहास
महामंत्री बताते हैं कि रामलीला का इतिहास करीब 140 साल पुराना है। पहली बार 1884-85 में रावतपाड़ा स्थित बारादरी पर रामलीला का आयोजन होता था। 1920 में बिजलीघर के रामलीला मैदान पर बड़ी लीलाएं होने लगीं, बाकी की लीलाएं रावतपाड़ा में ही होती। इसके एक दशक बाद पूर्ण आयोजन रामलीला मैदान में ही होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed