फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Mahotsav 2024: Janak Mahal to be built on the lines of Hindu temple of Abu Dhabi

जनकपुरी महोत्सव 2024: अबू धाबी के हिंदू मंदिर की तर्ज पर बनेगा जनक महल, ये होंगी विशेषताएं

Fri, 06 Sep 2024 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Sep 2024 09:08 AM IST
सार

आगरा के जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बर जनक महल अबू धाबी के हिंदू मंदिर की तर्ज पर बनेगा। इसके लिए कारीगर आ चुके हैं।  
 

विज्ञापन
Janakpuri Mahotsav 2024: Janak Mahal to be built on the lines of Hindu temple of Abu Dhabi
जनकपुरी महोत्सव समिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकी को जब रघुनंदन ब्याहने आएं तो भव्य महल तैयार हो। पूरे उत्तर भारत में जनक महल की प्रतिष्ठा की बात हो। इसी उद्देश्य से कोठी मीना बाजार में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में स्थित हिंदू मंदिर के तर्ज पर जनक महल को तैयार कराने की तैयारी है। भूमि पूजन के बाद टेंट हाउस से जुड़े 120 कारीगर 125 फीट ऊंचा व 300 फीट चौड़ा जनक महल बनाने में लग गए हैं।
विज्ञापन


शाहगंज में जनकपुरी सजने की घोषणा के बाद से क्षेत्रीय लोगों में उत्साह है। जनकपुरी आयोजन में सिर्फ 3 सप्ताह बचे हैं। ऐसे में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति दिन-रात निगरानी कर रही है। शुक्रवार को रामकाज के लिए कोठी मीना बाजार में लगे सर्कस प्रबंधन ने अपने शो का समापन कर दिया।
विज्ञापन


साज-सज्जा करवा रहे टेंट हाउस के अरविंद बंसल ने बताया कि करीब 15 हजार बल्लियों से पूरा जनक महल तैयार होगा। महल को भव्य बनाने में थर्माकोल, फाइबर, पीओपी, प्लाईवुड का इस्तेमाल किया जाएगा। महल के आगे 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम कर रहा मनमानी
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने नगर निगम को जनकपुरी विकास कार्यों की लिस्ट बनाकर दी थी। टेंडर के लिए निगम ने उस लिस्ट में अपनी मनमानी कर अपने हिसाब से विकास कार्य कराने की लिस्ट जारी कर दी। समिति ने इसका विरोध भी किया है। समिति सदस्य हेमंत भोजवानी ने बताया कि जनकपुरी के नाम पर अन्य जगहों पर कार्य कराए जा रहे हैं। जहां जनकपुरी सजेगी वहां के विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed