{"_id":"6a7adcfacb16cf37000e1ae8","slug":"janakpuri-festival-preparations-road-cleanliness-lighting-and-drainage-works-to-be-prioritized-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकपुरी महोत्सव: विकास कार्यों के लिए मंडलायुक्त से मिले पदाधिकारी, सड़क, सफाई, रोशनी और जल निकासी पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकपुरी महोत्सव: विकास कार्यों के लिए मंडलायुक्त से मिले पदाधिकारी, सड़क, सफाई, रोशनी और जल निकासी पर मंथन
Tue, 11 Aug 2026 01:57 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:57 PM IST
सार
जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप से मुलाकात की। आयोजन स्थल और आसपास सड़क, सफाई, प्रकाश, जल निकासी, यातायात और सौंदर्यीकरण के कार्य प्राथमिकता से कराने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
मंडलायुक्त से मिले पदाधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों के लिए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ सोमवार को आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप से मुलाकात की। बैठक में आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सड़क, सफाई, प्रकाश, जल निकासी, यातायात और सौंदर्यीकरण से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
समिति अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव आगरा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा प्रमुख आयोजन है। आयोजन से पहले आवश्यक जनसुविधाओं को दुरुस्त कराया जाना जरूरी है। विधायक ने संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्य समय से पूरा कराने का आग्रह किया।
मंडलायुक्त ने समिति की मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से कार्यों का परीक्षण कराकर प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन और समिति के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, समन्वयक धर्मेश जैन, मनोज बंसल, संजय गोयल, स्वामीनाथ तिवारी, आलोक गर्ग, पार्षद वेद प्रकाश और सुशील राणा मौजूद रहे।