फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpur residents will wear something special to welcome Raghuvar clothes will be of this color

Janakpuri Mahotsav 2023: रघुवर के स्वागत में कुछ खास पहनेंगे जनकपुरवासी, इस रंग के होंगे कपड़े

Sun, 17 Sep 2023 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 11:39 AM IST
सार

श्रीजनकपुरी महोत्सव के लिए मुख्य कमेटी के साथ महिला कमेटी भी उत्साहित है। गणेश यात्रा के दिन महिला समिति केसरिया रंग की साड़ी, गौरा पूजन में लाल साड़ी, मेहंदी में पीली और तुलसी-शालिग्राम विवाह अवसर पर हरी साड़ी में नजर आएंगी। 
 

विज्ञापन
Janakpur residents will wear something special to welcome Raghuvar clothes will be of this color
राम बरात (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Janakpuri Mahotsav 2023:विवाह का मांगलिक अवसर और ढेर सारे आयोजन। गणपति यात्रा, गौरा पूजन, मेहंदी समेत फेरे की तारीखें और हर अवसर के लिए परिधान तय हो चुके हैं। श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की महिला सदस्य किस आयोजन पर कौन से रंग की साड़ी पहनेंगी, इस पर एक राय है। बरात के दिन महिलाएं जयपुर से मंगवाए गए रानी रंग के लहंगे में नजर आएंगी। इसके अलावा समिति अपनी ओर से भी एक संगीत का कार्यक्रम बना रही है।

विज्ञापन


श्रीजनकपुरी महोत्सव के लिए मुख्य कमेटी के साथ महिला कमेटी भी उत्साहित है। गणेश यात्रा के दिन महिला समिति केसरिया रंग की साड़ी, गौरा पूजन में लाल साड़ी, मेहंदी में पीली और तुलसी-शालिग्राम विवाह अवसर पर हरी साड़ी में नजर आएंगी। महिला समिति की प्रमुख बीना लवानियां बताती हैं कि 3 दिन जब प्रभु की बरात जनकपुरी में रहेगी, महिला समिति की सदस्य रानी रंग के लहंगे में नजर आएंगी। इसके अलावा महिला संगीत के एक पारंपरिक कार्यक्रम के लिए गीत गाने वाले समूहों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश: आगरा में तेंदुए से भिड़ गया 55 वर्षीय किसान, अपनी जान जोखिम में डाल गाय को बचाया; नहीं मानी हार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे आयोजन
7 अक्तूबर- अग्रवाल युवा संगठन शहर में जनकपुरी की आमंत्रण यात्रा निकालेगा।
8 अक्तूबर- सीता जी की मेहंदी।
9 अक्तूबर- गणेश जी की सवारी और जनक जी की आमंत्रण यात्रा।
10 अक्तूबर- गौरा पूजन।
11 अक्तूबर- बरात का जनकपुरी में आगमन एवं नगर भ्रमण।
12 अक्तूबर- श्री राम जानकी समेत स्वरूपों का नगर भ्रमण।
13 अक्तूबर- सिया की विदाई।
14 अक्तूबर- भजन संध्या एवं सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed