{"_id":"5e8b218c8ebc3e768812e3fe","slug":"jamati-mainpuri-news-agr43683597","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम बस्तियों में पसर गया सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम बस्तियों में पसर गया सन्नाटा
विज्ञापन
06एमएनपी-05-शहर के मोहल्ला गुलाब बाग में पसरा सन्नाटा
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जमातियों के कोरोना संक्रमित पाने के बाद से लॉकडाउन का असर मुस्लिम बस्तियों पर दिखने लगा है। आमतौर पर चहल पहल वाली सड़कों और गलियों में सन्नाटा छाया हुआ है। मुस्लिम बस्तियों में लोग दरवाजे बंद करकेे घरों में बैठे हुए हैं।
शहर की कई मुस्लिम बस्तियों का नजारा बदला हुआ है। सड़कों और गलियों में दिनभर रहने वाली चहल पहल गायब हो चुकी है। अब वहां केवल सन्नाटा छाया रहता है। लॉकडाउन केे चलते लोग अपने घरों के दरवाजे बंद करके घरों में बैठ गए हैं। बुजुर्गों ने युवाओं और बच्चों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी है। पुलिस की सख्ती के बीच सन्नाटे वाली बस्तियों का सन्नाटा केवल हथठेल पर सब्जी और फल बेचने वाले ही तोड़ रहे हैं। मुस्लिम बस्तियों में आने वाले अधिकारियों के वाहन देख लोग मकानों की खिड़कियां तक बंद कर लेते हैं। मुस्लिम बस्ती किला के पीछे, जुलापुरी, कटारा पुलिस चौकी के पीछे, छपट्टी में सिंह गन हाउस वाली गली, छपट्टी का खेत मोहल्ला, बड़ा चौराहा पर मछली मार्केट मोहल्ला, गोलाबाजार, दरीबा में मुस्लिम लोग दरवाजे बंद करके घरों में बैठे हैं।
समय-11.50 बजे
लॉकडाउन से पहले आगरा रोड स्थित मुस्लिम बस्ती महमूदनगर में आमतौर पर पूरे दिन चहल पहल रहती थी। खानकाहे रशीदिया में समाज के लोग नमाज पढ़ने केे लिए पहुंचते थे। लॉकडाउन ने सबकुछ बदल दिया है। गलियों में सन्नाटा छाया हुआ था। खानकाह का मुख्य दरवाजा बंद था। लोग दरवाजे बंद करके घरों में बैठे थे।
विज्ञापन
समय-12.25 बजे
मुस्लिम बस्ती गुलाब बाग में सोमवार को बदला हुआ माहौल नजर आया। गुला बबाग वाली मस्जिद के मुख्य द्वार पर ताला झूल रहा था। इस बस्ती में अधिकांश परिवार हथठेल पर सब्जी और फल बेचने का काम करते हैं। उनके हथठेल घरों के बाहर खड़े हुए थे। मकानों के दरवाजे बंद थे। बच्चे खिड़कियों से बाहर झांक रहे थे। गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ था। गुलाबबाग का माहौल बदला हुआ था।