{"_id":"69558ca88c84897dee0f04b0","slug":"jalkals-gift-in-the-new-year-interest-on-water-and-sewer-bills-completely-waived-agra-news-c-364-1-ag11005-123239-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नए साल में जलकल का तोहफा, पानी-सीवर बिलों पर ब्याज पूरी तरह माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नए साल में जलकल का तोहफा, पानी-सीवर बिलों पर ब्याज पूरी तरह माफ
Thu, 01 Jan 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
आगरा। नए साल की शुरुआत में नगर निगम ने जलकल उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। सदन के निर्णय के बाद एक जनवरी 2026 से पानी और सीवर के बकाया बिलों पर एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू कर दी गई है। इसके तहत उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत ब्याज माफी मिलेगी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि लंबे समय से बढ़े ब्याज के कारण परेशान उपभोक्ताओं को योजना से सीधा लाभ होगा। ओटीएस को सफल बनाने के लिए सभी जोनों में कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां बिल भुगतान के साथ समस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा। योजना का प्रचार मुनादी और अन्य माध्यमों से किया जा रहा है।
विज्ञापन