फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jaipur flight will not come for two days in agra

मार्च में इन दो डेट पर नहीं आएगी जयपुर की फ्लाइट, ये है वजह

Sat, 24 Feb 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 24 Feb 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
jaipur flight will not come for two days in agra
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट ने उड़ान भरी - फोटो : अमर उजाला
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत शुरू हुई जयपुर-आगरा उड़ान मार्च के पहले सप्ताह में दो दिन नहीं आएगी। एलायंस एयर की उड़ान संख्या एआई-91687 और एआई-91688 एक और पांच मार्च को आगरा नहीं आएगी।
विज्ञापन


होली पर आगरा-जयपुर के बीच हवाई उड़ान से आने की तैयारी करने वालों को झटका लगेगा। एलायंस एयर ने होली पर दो दिन उड़ान बंद करने का फैसला किया है। 

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की निदेशक कुसुम दास ने बताया कि जयपुर हवाई अड्डे पर मेंटीनेंस के कारण एलायंस एयर की जयपुर-आगरा-जयपुर उड़ान एक और पांच मार्च को नहीं आएगी। 
विज्ञापन


यह फ्लाइट दिसंबर में शुरू हुई थी और सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पहुंचती है। शुरू होने के बाद से ही यह फ्लाइट पूरी तरह से फुल चल रही है। यह बेहद सफल साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर बस की परेशानी

खेरिया हवाई अड्डे पर जयपुर उड़ान के अलावा सप्ताह में तीन दिन वाराणसी-आगरा-खजुराहो की एयर इंडिया की उड़ान भी आती है। सोमवार, बुधवार और शनिवार का दिन इसके लिए नियत है। 

एयरफोर्स परिसर होने के कारण खेरिया एयरपोर्ट पर प्रवेश और निकासी में यात्रियों को दिक्कत आती है। इसके लिए सिटी बस भी चलाई गई, लेकिन टूरिज्म गिल्ड ने बस के संचालन की शिकायत की है। 

यह बस भगवान टाकीज तक चलने का दावा किया गया था, लेकिन यह न तो गंतव्य तक जा रही है और इसका किराया भी काफी ज्यादा है। अर्जुन नगर गेट से एयरपोर्ट तक जाने के लिए भी बस का समय तय नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed