फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jain muni in mainpuri

भक्तों ने की पुष्प वर्षा, आरती उताकर किया मुनि महाराज का सत्कार

Wed, 12 Feb 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
jain muni in mainpuri
12एमएनपी-04-शहर में जैन समाज द्वारा निकाली गई यात्रा में शामिल बच्चे और महिल्एं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जैन मुनि तपाचार्य प्रसन्न सागर महाराज बुधवार को पदयात्रा करते हुए नगर में पहुंचे। उनके स्वागत के लिए शहर के लोग उमड़ पड़े। जगह-जगह पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया गया। आरती उतारकर जैन समाज ने उनका सत्कार किया। देर शाम कचहरी रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जैनमुनि ने प्रवचन दिए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब आठ बजे तपाचार्य प्रसन्न सागर महाराज, मुनि पीयूष सागर महाराज, पर्व सागर महाराज के साथ करहल रोड स्थित बड़ा जैन मंदिर पहुंचे। यहां आदिनाथ जिनालय में उन्हें श्रीफल भेंट किया गया। दोपहर को महाराज जी जैन गुरुओं के साथ आदिनाथ जिनालय से मंगल विहार के लिए निकले। उनकी यात्रा में सबसे आगे जैन धर्म के ध्वज को लेकर दो युवक घोड़े पर सवार होकर चल रहे थे। महाराज के आगमन पर जगह-जगह तोरण द्वार सजाए गए। उनकी यात्रा में जैन धर्म के लोगों ने पीले वस्त्रों के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

आचार्य का जगह-जगह पाद प्रक्षालन करने के साथ आरती उतारी गई। जगह-जगह जैन धर्म के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शाम तीन बजे वे कचहरी रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसन्न सागर महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि जीवन में कुछ भी निश्चित नहीं है। इसलिए मनुष्य को जीवन में हर पल अच्छा सोचना चाहिए और अच्छे कार्य करने चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान पंड़ित कमल जैन, डॉ. सौरभ जैन, डॉ. सुशील जैन, प्रमोद जैन, अभिषेक जैन, गौरव जैन, संजय जैन, अनंत कुमार जैन आदि लोग मौजूद रहे।
उतारी गई आरती
शहर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास आदेश जैन ने अपने परिवार के लोगों के साथ प्रसन्न सागर महाराज की आरती उतारी। इस दौरान जैन गुरुओं ने उपस्थित लोगों को आशीष वचन दिया। यहां मुकेश जैन, मुनीष जैन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed