फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jain

जीव रक्षा है मानव का सबसे बड़ा धर्म

Thu, 12 Nov 2020 07:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
jain
12एमएनपी-09-करहल रोड जैन मंदिर में जानकारी देते जैन मुनि विशोक सागर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आज सभी जाति और धर्म की बात करते हैं, लेकिन मानव का सबसे बड़ा धर्म जीव रक्षा है। हम सभी को जीव की रक्षा करनी चाहिए। यह बात आचार्यश्री विशोक सागरजी महाराज ने शहर स्थित बड़ा जैन मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

आचार्यश्री ने कहा कि अहिंसा भगवान महावीर की मूल शिक्षा है। तुलसीदास ने भी दया के बारे में कहा है। प्रत्येक जाति धर्म के व्यक्ति को इस पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज हित में सभी को अनावश्यक वस्तुओं को त्याग करना चाहिए। ऐसा करने से आपके लिए गैरजरूरी चीजें, जरूरतमंदों के काम आ सकती हैं।
विज्ञापन

आचार्यश्री ने बताया कि 13 से 17 नवंबर तक चातुर्मास निष्ठापन एवं भव्य पिच्छी परिवर्तन समारोह मनाया जाएगा। 13 नवंबर को धन्य तेरस पर जैन मंदिर में सुबह पांच बजे खजाना वितरण होगा। 15 नवंबर को प्रात: नौ बजे से भगवान महावीर निर्वाण लाड़ू महोत्सव एवं चातुर्मास निष्ठापन कार्यक्रम होगा। दोपहर तीन बजे आरती होगी। 16 नवंबर दोपहर 12 बजे से जैन मंदिर बिसातखाना में भगवान महावीर विधान आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 17 नवंबर को बड़ा जैन मंदिर में पिच्छी परिवर्तन समारोह होगा।
----
‘धनतेरस नहीं धन्य तेरस मनाएं’
आचार्यश्री ने कहा कि जैन आगम में धनतेरस को ‘धन्य तेरस’ या ‘ध्यान तेरस’ कहा गया है। भगवान महावीर स्वामी इस दिन तीसरे और चौथे ध्यान में जाने के लिए योग निरोध के लिए चले गए थे। तीन दिन के ध्यान के बाद योग निरोध करते हुए भगवान महावीर ने दीपावली के दिन निर्वाण प्राप्त किया। इसके बाद से ही यह दिन धन्य तेरस के नाम से प्रसिद्ध हुआ। लोगों को धनतेरस की जगह धन्य तेरस मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed