फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jain community gathered to see the statues

Agra News: प्रतिमाओं का दर्शन करने उमड़ा जैन समाज

Fri, 15 Nov 2024 07:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Nov 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Jain community gathered to see the statues
प्रतिमाओं का दर्शन करने उमड़ा जैन समाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। करहल में भगवान जैन प्रभु की तमाम जिन प्रतिमाएं पहुंचने पर उनको देखने के लिए जैन समाज उमड़ पड़ा। प्रतिमाओं की अगवानी करने नगर की सीमा पर जैन समाज के लोग पहुंचे।


भगवान की प्रतिमाओं पर पुष्प वर्षा कर गाजेबाजे के बीच श्रद्धालु प्रतिमाओं को सिर पर रखकर भक्ति में जमकर झूमे। बुद्धसेन की बगीची में सभी जैन प्रभु की प्रतिमाओं को पांडुशिला पर रखा गया। भगवान की आरती में बागेश्वरी महिला मंडल की महिलाओं ने भाग लिया। जैन समाज के श्रद्धालु 20 से अधिक प्रतिमाओं को लेकर जनपद फिरोजाबाद के कस्बा टूंडला पहुंचे थे। जैन मुनि वसुनंदी महाराज के सानिध्य में हुए पंच कल्याणक महोत्सव में सभी जिन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। शुक्रवार को 20 से अधिक प्रतिमाएं करहल पहुंची। नेमिनाथ जिनालय में शोभायात्रा के बाद पूजा के बीच स्थापित की जाएंगी। मास्टर अनिल जैन, अवनीश जैन, मनीष जैन, दिलीप कुमार जैन, मनीष रावत, मनोज रावत, राजेश जैन मुजवार, लवली जैन, समीक्षा जैन, प्रमोदनी जैन, नेहा जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed