फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jailed for trying to kill the family including the MP's niece

सांसद की भतीजी को पूरे परिवार सहित जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले आरोपी को जेल

Fri, 28 Sep 2018 10:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 28 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
Jailed for trying to kill the family including the MP's niece
भाजपा सांसद की भतीजी का घर जलाने वाला युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

आगरा में एससी आयोग के अध्यक्ष और आगरा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया की भतीजी उमा कठेरिया और उसके ससुरालीजनों को जिंदा जलाने की कोशिश करने के आरोपी संजय शर्मा को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उससे कई घंटे पूछताछ की। इस दौरान उसने जुर्म कुबूल किया। उसका कहना था कि तीन लाख चौथ न मिलने पर ही यह घिनौनी साजिश रची और उसे अंजाम देने की कोशिश की।

विज्ञापन


वारदात बुधवार रात की थी। कठेरिया की भतीजी उमा और उसके ससुरालीजन आवास विकास कॉलोनी सेक्टर -11 में रहते हैं। सेक्टर छह के युवक संजय
शर्मा ने पेट्रोल डालकर इनके कोठी में आग लगाई थी। दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। वह आग लगाते हुए सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया,
उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घर में आग लगने से कमल कठेरिया, उनकी
पत्नी उमा, मां पुष्पा, पिता बैजनाथ कठेरिया (रिटायर्ड दरोगा) और आठ माह का बेटा पार्थ झुलस गए थे। एक कार, दो बाइक और कोठी का पूरा सामान
जल गया। 70 से 80 लाख का नुकसान बताया गया है।

पालतू कुत्ते मैक ने झुलस जाने से दम तोड़ दिया था। उधर, आग से झुलसे लोगों की हालत में अब सुधार है। उनका हाल जानने के लिए शुक्रवार को भी काफी लोग पहुंचे।

एससी आयोग ने सुरक्षा देने के लिए किया निर्देशित 
 
भाजपा सांसद व अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डा. रामशंकर कठेरिया की भतीजी उमा कठेरिया और उसके ससुरालीजनों को जिंदा जलाने के प्रयास की
घटना पर अनुसूचित जाति आयोग भी सक्रिय हो गया है।

आयोग के सहायक निदेशक तरुण खन्ना ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर मामले की विवेचना जल्द पूरी करने के साथ ही पीड़ितों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed