फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jail radio eradicates Prisoners loneliness amid Corona crisis in district jail agra

कोरोना काल में जेल रेडियो ने दूर किया बंदियों का अकेलापन, गाए जाते हैं फरमाइशी गीत

Fri, 31 Jul 2020 02:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jul 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Jail radio eradicates Prisoners loneliness amid Corona crisis in district jail agra
रेडियो - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में बंदियों की मुलाकात बंद है। बंदियों से अपने नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में बंदियों का अकेलापन दूर करने में जेल रेडियो काफी कारगर साबित हुआ। जेल रेडियो के माध्यम से गीत, कविताओं ने बंदियों को एक मंच दिया, जहां वो खुद को तनाव मुक्त कर सकते थे। 

विज्ञापन


31 जुलाई 2019 को आगरा की जिला जेल में रेडियो स्टेशन का शुभारंभ एसएसपी बबलू कुमार और तिनका तिनका संस्था की संस्थापिका वर्तिका नंदा ने किया था। जेल के मुख्य गेट के पास कमरे में रेडियो स्टेशन स्थापित किया गया था। उस समय आईआईएम बेंगलुरु से स्नातक महिला बंदी और स्नातकोत्तर पुरुष बंदी को रेडियो जॉकी बनाया गया। 
विज्ञापन



25 मार्च से कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए बंदियों की मुलाकात बंद हैं। इस दौरान जेल रेडियो ने बंदियों का अकेलापन दूर किया। उन्हें अवसाद और तनाव से बचाया। सभी बंदियों की आवाज बन गया। जिला जेल में इस समय 2500 बंदी हैं। इनमें 150 महिलाएं और 17 बच्चे भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना एक घंटे गुनगुनाते हैं बंदी 


जिला जेल के अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने बताया कि जेल रेडियो पर हर रोज दोपहर तीन से चार बजे गाना, कविता सुनाई जाती हैं। इसके अलावा बंदियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के बारे में बताया जाता है। 

पुरुष बंदियों के अलावा महिला बंदी भी रेडियो पर अपने गीत गाने के लिए आगे आ रही हैं। 304 फरमाइशी गाने गाए जाते हैं। लॉकडाउन के दौरान मुलाकात बंद होने के दौरान रेडियो ने अहम भूमिका निभाई। 

प्रदेश की 23 जेलों में है रेडियो

तिनका तिनका संस्था की वर्तिका नंदा ने इस मुहिम को तिनका-तिनका मॉडयूल ऑफ प्रिजन रिफार्म नाम दिया है। वो उत्तर प्रदेश की जेलों में स्टडी कर रही हैं। बंदियों की जरूरतों के बारे में जान रही हैं। उन्होंने आगरा जिला जेल को मॉडल बनाया। प्रदेश की पांच सेंट्रल जेल और 18 जिला जेल में रेडियो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed