फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jaideep and Vikram hold a draw in the flag wrestling match.

Agra News: जयदीप और विक्रम के बीच बराबर रही झंडा कुश्ती

Fri, 03 Oct 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Jaideep and Vikram hold a draw in the flag wrestling match.
फोटो 20 झंडा कुश्ती के लिए पहलवानों के हाथ मिलवाते विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया। संवाद
किशनी। विकासखंड के गांव चांदा में दशहरा पर शाम को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में कई राज्यों के पहलवानों ने दमखम दिखाय। झंडे की कुश्ती पंजाब के जयदीप और फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान के बीच हुई। आधा घंटे तक चली कुश्ती बेनतीजा रही। पुरस्कार राशि दोनों पहलवानों को संयुक्त रूप से बराबर बांट दी गई। दंगल में बाह आगरा के पहलवान देवेंद्र, फिरोजाबाद के नीरज, मैनपुरी के योगेंद्र, गिरधरपुरा के शिवम, चकरनगर के राघव, शिकोहाबाद के भोजराज, फिरोजाबाद के लुक्का, कासगंज के सचिन ने अपने मुकाबले जीते। झंडे की कुश्ती के लिए पंजाब केसरी जयदीप पहलवान और फिरोजाबाद केसरी विक्रम पहलवान के बीच भिड़त हुई। सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव, सपा नगर अध्यक्ष मुकुल यादव, उमाकांत यादव ने दोनों पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई। करीब 30 मिनट चले मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों पहलवानों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। निर्णायक जयवीर और वेदराम रहे। इससे पहले दंगल की शुरुआत थाना प्रभारी ललित भाटी ने करवाई। आयोजक देवराज यादव, चंद्रकेश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed