{"_id":"66eca8ff6f25dd22500784b4","slug":"jaharkhuraan-took-away-cash-and-goods-from-the-young-man-kasganj-news-c-175-1-mt11003-121175-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक से नकदी व सामान ले गए जहरखुरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक से नकदी व सामान ले गए जहरखुरान
Fri, 20 Sep 2024 04:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड पर एक युवक को जहर खुरानी का शिकार बना लिया। बेहोशी की हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है।
बृहस्पतिवार को सिकंदर राऊ रोड स्थित गांव मारूपुर के निकट एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। लोगों ने युवक को बेहोशी की हालत में देखने के बाद पुलिस हेल्प लाइन पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके बारे में आस-पास के लोगों से पूछताछ की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नही हुई। पुलिस कर्मी ने उसे उठाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठा। पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त इमरान इमरान (23) पुत्र रिजवान अहमद निवासी रिछोला बरेली के रूप में की। जहरखुरान उसके पास नकदी व अन्य सामान अपने साथ ले गए। पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजन को फोन कर दी है।