फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jaccha baccha dead after delivery

प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, परिवार में कोहराम

Sun, 06 Dec 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
jaccha baccha dead after delivery
कासगंज के मोहल्ला भूतेश्वर में जच्चा बच्चा की मौत के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। मोहल्ला भूतेश्वर में स्वास्थ्य विभाग की एक एएनएम द्वारा संचालित किए जा रहे क्लीनिक पर प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक को सौंपी है। बताया जाता है कि बिना पंजीकरण के क्लीनिक चल रहा था। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। एएनएम फरार है।
विज्ञापन

मोहल्ला भूतेश्वर निवासी 27 वर्षीय सोनी की शादी एक साल पहले ही बरेली निवासी विनोद के साथ हुई थी। एक महीने पहले वह बरेली से मायके आ गई थी वह गर्भवती थी। मृतका के पति विनोद ने बताया कि शनिवार की रात सोनी को प्रसव पीड़ा हुई तो मोहल्ले में ही एक क्लीनिक पर भर्ती कराया गया। यह क्लीनिक सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम का है। चूंकि वह प्रशिक्षित थी इसलिए उनके क्लीनिक पर भर्ती करा दिया। यहां देर रात प्रसव के दौरान महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। जन्म देते ही बच्चे की मौत हो गई और थोड़ी ही देर बाद जच्चा की भी मौत हो गई। पति का आरोप है कि प्रसव करने में एएनएम ने लापरवाही बरती जिसके चलते जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पति की सूचना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, विवाद बढ़ते देख एएनएम फरार हो गई।
विज्ञापन

वर्जन-
- प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। एएनएम के जिस क्लीनिक पर प्रसव हुआ है उसका पंजीकरण नहीं है। मामले की जांच कासगंज चिकित्साधीक्षक डॉ. आकाश को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
- घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर भेजी। शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
- राजीव सिरोही, कोतवाली प्रभारी।

कासगंज के मोहल्ला भूतेश्वर में प्रसव के बाद मौत का शिकार सोनी का फाइल फोटो

कासगंज के मोहल्ला भूतेश्वर में प्रसव के बाद मौत का शिकार सोनी का फाइल फोटो- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed