फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It may rain on 28 and 29 December, winter will increase

28 और 29 दिसंबर को हो सकती है बारिश, बढ़ेगी सर्दी

Sat, 25 Dec 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
It may rain on 28 and 29 December, winter will increase
मैनपुरी। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान में 28 और 29 दिसंबर को बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में बारिश से सर्दी भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 28 और 29 दिसंबर को बारिश होने की आशंका है। ऐसे में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ जाएगी। वर्तमान में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास है। ऐसे में बारिश के बाद ये तापमान पांच से छह डिग्री के बीच पहुंच जाएगा।
वहीं शनिवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को सर्दी से छुटकारा मिल गया। लेकिन शाम होते ही एक बार फिर सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। ऐसे में सर्दी से राहत पाने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लिए नजर आए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ उद्यान वैज्ञानिक डॉ. विकास रंजन चौधरी बताते हैं कि बारिश से आलू की फसल में झुलसा रोग का प्रकोप तेजी से फैलता सकता है। इससे बचाव के लिए किसान आलू की फसल में मैंकोजेब या प्रोपीनेब या क्लोरोथेलोनील युक्त फफूंदनाशक दवा का 2.0-2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बना कर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिन खेतों में बीमारी आ चुकी है उनमें साईमोक्सेनिल, डाईमेंथोमार्फ़ और मैंकोजेब का तीन किलोग्राम मिश्रिण एक हजार लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। यह छिड़काव दस दिन के अंतराल पर दोहराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed