{"_id":"66536a73f7a58423950196e5","slug":"it-is-difficult-for-children-to-go-out-of-the-house-due-to-fear-of-dog-in-chhapatti-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-118022-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छपट्टी में कुत्ते के भय से बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छपट्टी में कुत्ते के भय से बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल
Sun, 26 May 2024 10:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 26 May 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी में एक घर के पालतू कुत्तों के उत्पात से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। घर में पाले गए कुत्तों की बजह से बच्चों का गली से निकलना मुश्किल हो गया है। अब तक 15 से 16 बच्चों को कुत्ते घायल कर चुके हैं। मोहल्ले के लोगों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कुत्तों से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
मोहल्ला छपट्टी में एक घर में दो कुत्ते पले हुए हैं। कुत्ते गली में बच्चों को देखते ही उन पर छपट पड़ते हैं। जब मोहल्ले के लोग घर के मालिक से इसका विरोध करते हैं कि अपने कुत्तों को बांध के रखो तो घर के मालिक लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। बच्चों पर कुत्तों के हमले का वीडियो मोहल्ले के लोगों ने एसपी को दिया है। शिकायत करने वालों में आफाक, संतोष, पंकज आदि लोग शामिल हैं। संवाद