फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IT hub airport and barrage in Agra Union Minister of State raised these issues again in front of CM Yogi

UP: आगरा में आईटी हब, एयरपोर्ट  और बैराज...सीएम योगी के सामने केंद्रीय राज्यमंत्री ने उठाए फिर ये मुद्दे

Sat, 08 Mar 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Mar 2025 09:59 AM IST
सार

आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने  सीएम योगी के सामने आगरा में आईटी हब, एयरपोर्ट और बैराज के मुद्दे फिर उठाए। उन्होंने कहा कि आगरा में टीटीजेड की बंदिशें हैं। ऐसे में आगरा आईटी का हब बने। 
 

विज्ञापन
IT hub airport and barrage in Agra Union Minister of State raised these issues again in front of CM Yogi
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के सामने आगरा के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि आगरा में टीटीजेड की बंदिशें हैं। ऐसे में आगरा आईटी का हब बने। 
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री बघेल ने कहा कि अभियान में आगरा और आसपास के एक हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। 50 करोड़ का ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो आलसी होते हैं, वह नौकरी करते हैं। जो प्रोग्रेसिव होते हैं, वह उद्यम लगाते हैं। यह युवा विकास नहीं, यूथ डेवलपमेंट प्रोग्राम है। उन्होंने कहा कि अच्छा हो कि युवाओं के इस सम्मेलन की तरह ही हम आगरा में यमुना बैराज, एयरपोर्ट की सुविधा मिलने पर बैठें। इसके पहले उद्यु उद्यम मंत्री राकेश सचान ने एमएसएमई की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


 

दो बार दीं होली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उद्बोधन की शुरुआत बांकेबिहारी की जय, यमुना मैया के जयकारे के साथ की। बरसाना की होली को अद्भुत बताया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उद्बोधन के अंत में भी उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। छत्रपति शिवाजी का जयकारा भी लगाया। मुख्यमंत्री का यह 15 दिन में दूसरी बार आगरा आगमन है। इसके पहले वह खेरिया हवाई अड्डे पर आए थे।


 

स्टॉलों का किया अवलोकन, मेट्रो के कार्य देखे
मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस के पार्क परिसर में युवा उद्यमियों के स्टार्ट अप के स्टॉल्स देखे। एक महिला उद्यमी की भगवान की पोशाक और पूजा सामग्री के स्टाल पर बातचीत की। इसके बाद एक अन्य युवा से उसके स्टार्ट अप के बारे में जाना।
 
विज्ञापन

जरदोजी से बने गोवर्धन गिरधारी दिए भेंट
जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को कपड़े पर जरदोजी कला से बनाए गए गोवर्धन गिरधारी का चित्र भेंट किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य व योगेंद्र उपाध्याय, राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, महापौर हेमलता दिवाकर, एमएलसी विजय शिवहरे, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed