{"_id":"6618f725df0a773d8900eb4c","slug":"issue-of-youth-in-akhilesh-s-stronghold-mainpuri-dimple-will-get-another-chance-or-will-tables-turn-know-2024-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: अखिलेश के गढ़ मैनपुरी में युवाओं का क्या है मुद्दा, पेपर लीक से सबसे ज्यादा आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: अखिलेश के गढ़ मैनपुरी में युवाओं का क्या है मुद्दा, पेपर लीक से सबसे ज्यादा आहत
Fri, 12 Apr 2024 02:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:38 PM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अभी मैनपुरी में है। यहां सुबह लोगों के साथ रोडवेज बस स्टैंड पर चाय के साथ चर्चा हुई तो अब युवाओं के मन की बात टटोलने का क्रम शुरू हो गया है। मैनपुरी के युवाओं के क्या मुद्दे हैं आइये जानते हैं...
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 में मैनपुरी सीट पर सभी की नजर है। ये इसलिए भी क्योंकि माना जाता है कि इस लोकसभा सीट से ही समाजवादी पार्टी का उदय हुआ। अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शुक्रवार दोपहर शहर के रजनीश कॉन्वेंट इंटर कॉलेज पर पहुंचा। यहां युवाओं से बात की तो उन्होंने रोजगार, स्वास्थ्य आदि के मुद्दों पर अपनी राय रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर लीक बड़ी समस्या
अल्फिट ने कहा कि विद्यार्थी इतनी मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक होने से उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो जाती है। मार्क ने भी पेपर लीक की ही सबसे बड़ी समस्या बताई। प्रवीन कुमार ने बताया कि पेपर लीक नहीं होना चाहिए। हाल में पुलिस भर्ती का जो पेपर दिया, वो लीक हो गया। तीन साल से तैयारी कर रहे थे। अब जून में फिर से पेपर होना है।

रोजगार के लिए काम करे सरकार
अभय प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि सरकार को ऐसी योजनाएं लानी चाहिए, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ सकें। वहीं प्रवीन कुमार ने बताया कि मेरे गांव में सड़कों की हालत खराब है।
अभय प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि सरकार को ऐसी योजनाएं लानी चाहिए, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ सकें। वहीं प्रवीन कुमार ने बताया कि मेरे गांव में सड़कों की हालत खराब है।
पैसा भी बर्बाद हो रहा है और मेहनत भी
सुनीता वर्मा ने बताया कि पैसा भी बर्बाद हो रहा है और मेहनत भी। छात्रा ने बताया कि मुख्य सेविका के लिए एक साल तक तैयारी की थी, लेकिन अब मामला कोर्ट में पहुंच गया है। छात्रा अंशिका ने बताया कि पहली बात तो युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए सोच रखनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी सड़क और बिजली की व्यवस्थाएं सही नहीं हैं।