फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Israel PM benjamin netanyahu visiting taj mahal Agra

पत्नी संग इजराइली PM ने देखा ताजमहल, एक-दूजे का हाथ थामे रहे नेतन्याहू-सारा

Wed, 17 Jan 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 17 Jan 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Israel PM benjamin netanyahu visiting taj mahal Agra
बेंजामिन नेतन्याहू, उनकी पत्नी सारा - फोटो : अमर उजाला
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी का हाथ थामकर ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने पूर्वी गेट से ताजमहल में प्रवेश किया। आगरा में खेरिया हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इजराइली पीएम की अगवानी की। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर इजराइल के पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा का ब्रज के लोकगीतों के साथ स्वागत हुआ। इस स्वागत से इजराइल के पीएम और उनकी पत्नी अभिभूत नजर आए। इसके बाद वे 120 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ ताजमहल देखने पहुंचे। 
विज्ञापन


ताजमहल में रॉयल गेट से प्रवेश के बाद इजराइली पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा एक-दूजे का हाथ थामकर सेंट्रल टैंक और फिर मुख्य गुंबद के दीदार को गए। उन्होंने डायना बेंच पर फोटोग्राफी भी कराई। इसके बाद मुख्य गुंबद में मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज की कब्र का दीदार किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Israel PM benjamin netanyahu visiting taj mahal Agra
बेंजामिन नेतन्याहू, उनकी पत्नी सारा - फोटो : अमर उजाला
इजराइली पीएम की सुरक्षा के चलते पूर्वी गेट से उनके प्रवेश के बाद ही ताजमहल के गेटों को बंद कर दिया गया था। हालांकि उनके आगमन से पहले इस सुरक्षा घेरे को तोड़कर एक बैल अंदर प्रवेश कर गया था। पुलिसकर्मियों ने उसे बमुश्किल बाहर निकाला। 

सुबह से ही ताजमहल पर इजराइली पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर दक्षिणी गेट के आसपास घरों की छतों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। सुरक्षा के चलते दो घंटे पहले ही ताजमहल को खाली करा लिया गया। सुबह-सुबह ताजमहल देखने पहुंचे विदेशी पर्यटकों को भी मायूस होकर लौटना पड़ा।

Israel PM benjamin netanyahu visiting taj mahal Agra
बेंजामिन नेतन्याहू, उनकी पत्नी सारा और सीएम सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे तक इजराइली पीएम अपनी पत्नी सारा और सहयोगियों के साथ ताजमहल का दीदार करने के बाद होटल अमर विलास पहुंचे। ताजमहल की विजिट के बाद इजराइली दल काफी खुश नजर आया। 

होटल में पीएम और उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यूपी व इजराइल के कृषि तकनीक के आदान-प्रदान और कृषि क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। 

इजराइल के पीएम का कार्यक्रम

Israel PM benjamin netanyahu visiting taj mahal Agra
Israel Prime Minister Benjamin Netanyahu
10.45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आगमन
11.10 बजे होटल अमर विलास
11.20 बजे ताजमहल भ्रमण
12.30 बजे होटल अमर विलास वापसी
1.00 बजे सीएम योगी के साथ लंच
2.30 बजे होटल से खेरिया हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान
3.00 बजे खेरिया हवाई अड्डे से दिल्ली को उड़ान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed