{"_id":"5a5d85834f1c1b74268b49b0","slug":"benjamin-netanyahu-is-only-israel-pm-visiting-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल का दीदार करने वाले पहले इजराइली PM बने बेंजामिन नेतन्याहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल का दीदार करने वाले पहले इजराइली PM बने बेंजामिन नेतन्याहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 16 Jan 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू, उनकी पत्नी सारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंजामिन नेतन्याहू ताजमहल का दीदार करने वाले इजराइल के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनसे पहले साल 2003 में इस्राइल के तत्कालीन प्रधानमंत्री एरियल शेरोन को दीदार ए ताज की ख्वाहिश अधूरी लेकर लौटना पड़ा था।
ताज देखने का कार्यक्रम तय होने के बाद भी शेरोन को ताज यात्रा रद्द करनी पड़ी थी और वह दिल्ली से तेल अबीब लौट गए थे। अब नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा के साथ मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया।
15 महीने पहले नवंबर 2016 में आगरा आए इस्राइली राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने पत्नी निकेमा रिवलिन के साथ ताज का दीदार किया था। अरबी भाषा के जानकार राष्ट्रपति रूवेन ने डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाए और करीब 75 मिनट का वक्त ताज में बिताया।
विज्ञापन
एएसआई की विजिटर बुक में उन्होंने ताजमहल के साये तले मिले असीम आनंद को शब्दों में बयां किया था। मुख्य गुंबद पर अरबी में लिखी आयतों को इस्राइली राष्ट्रपति ने न केवल पढ़ा अपितु शाहजहां की कब्र पर लिखे संदेश को भी समझा। उनकी पत्नी निकेमा को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने के कारण उन्हें व्हीलचेयर पर सेंट्रल टैंक तक ले जाया गया था।

इजराइली प्रधानमंत्री के लिए चार गाइड
ताजमहल
- फोटो : SELF
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ताजमहल की विशेषताओं से चार गाइड ने रूबरू कराया। इसमें हिब्रू भाषा का एक गाइड उनके साथ दिल्ली से आया। वहीं अंग्रेजी-हिब्रू का अनुवादक भी साथ रहा।
दो गाइड आगरा में रहे। हालांकि एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. भुवन विक्रम ने इजराइली प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उनको ताजमहल के बारे में जानकारी दी।

26 जगह तैनात रही पुलिस
इजराइली प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने ताजमहल के दक्षिणी गेट की ओर बने मकानों और होटलों की छतों पर 26 प्वाइंट तय किए थे। यहां दक्षिणी गेट की सबसे ऊंची इमारतों पर पुलिस के हथियारबंद जवान तैनात रहे।
सुबह वीआईपी विजिट के दौरान तीन घंटे किसी को भी छतों पर जाने की इजाजत नहीं थी। पुलिस ने सोमवार को भी ताजगंज के होटलों, रेस्टोरेंट, शिल्पग्राम से खेरिया तक के ढाबों, दुकानों की चेकिंग जारी रखी।