फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   isolation coaches junked without use in agra cantt station

एक्सक्लूसिव: आगरा में बगैर इस्तेमाल के ही कबाड़ हो गए रेलवे के 22 आइसोलेशन कोच

Thu, 18 Feb 2021 12:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Feb 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
isolation coaches junked without use in agra cantt station
आगरा: आइसोलेशन कोच - फोटो : अमर उजाला

कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए 56 लाख रुपये खर्च करके तैयार किए गए 28 रेल कोचों में से 22 बगैर किसी इस्तेमाल के ही कबाड़ हो गए। मई 2020 में 28 कोच तैयार किए गए थे। रेलवे अब इनमें से 22 का कहीं भी इस्तेमाल नहीं करेगा, क्योंकि ये सभी 20 साल से अधिक पुराने हैं। 

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं कि दो दशक से ज्यादा पुराने कोच निष्प्रोज्य घोषित कर दिए जाएं। आगरा में इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैंट स्टेशन के यार्ड में खड़े 28 आइसोलेशन कोच में से प्रत्येक पर लगभग दो लाख खर्च आया था। 
विज्ञापन

संबंधित खबर- Agra: 56 लाख रुपये में बने 28 आइसोलेशन कोचों में जम गई धूल, आठ महीने से ताले ही नहीं खुले
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में भर्ती किए मरीज, कोचों में नहीं
जून-जुलाई 2020 में जब आगरा में कोरोना मरीज बढ़े और उन्हें स्कूल-कॉलेजों को क्वारंटीन सेंटर बनाकर उनमें रखना पड़ा, तब इनका इस्तेमाल नहीं किया। कॉलेज में ही आइसोलेशन सेंटर बनाकर मरीज रखे गए। 

isolation coaches junked without use in agra cantt station
आगरा: आइसोलेशन कोच में जम गई धूल - फोटो : अमर उजाला
रखरखाव के अभाव में ये आइसोलेशन कोच धूल से अट गए। कुछ दिन ताले खोले तो असामाजिक तत्व इनमें घुसने लगे, तब रेलवे अधिकारियों ने इन्हें फिर से बंद करवा दिया। तभी से यह बंद पड़े हैं।

ट्रेनों में जोड़े जाएंगे बाकी छह कोच 
आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक/जनसंपर्क अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा मंडल में आइसोलेशन कोच के रूप में इस्तेमाल किए गए 22 कोच आईसीएफ कैटेगरी के हैं, जिनका प्रयोग नहीं किया जाएगा। अन्य छह कोच पैसेंजर ट्रेनों में जरूरत होने पर लगाए जा सकते हैं। ऐसा रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है। ये कोच ट्रेनों में कब जोड़े जाएंगे, इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed