{"_id":"62e02cd847ba971a672e39a1","slug":"ishan-river-s-water-lavel-increased-mainpuri-news-agr5414657111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईशन नदी में बढ़ा जल स्तर, डूब क्षेत्र में हादसों का खतरा भी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईशन नदी में बढ़ा जल स्तर, डूब क्षेत्र में हादसों का खतरा भी बढ़ा
विज्ञापन
26एमएनपी-28-शहर के पीपराघाट पर ईशन नदी के डूब क्षेत्र में बने मकान
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर से होकर गुजरने वाली ईशन नदी में बारिश के चलते जल स्तर बढ़ गया है। इससे डूब क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण कार्यों पर खतरा मंडराने लगा है। कभी भी डूब क्षेत्र में कोई हादसा हो सकता है। लेकिन प्रशासन इससे बेखबर है। अगर प्रशासन ऐसे ही मौन रहा तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
नियम के विपरीत शहर में ईशन नदी के किनारे डूब क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध निर्माण किए गए। बिना नक्शा पास कराए ही निर्माण कार्य कराए गए, लेकिन प्रशासन ने इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया। अब बारिश शुरू हो चुकी है, ऐसे में नदी का जल स्तर भी बढ़ने लगा है। बीते दो दिनों में एक से डेढ़ मीटर तक नदी का जल स्तर बढ़ गया है। कई जगह डूब क्षेत्र के निर्माण तक पानी पहुंच गया है तो कई में अभी कुछ दूरी बाकी है। अगर दो दिन और बारिश होती है तो बाकी निर्माण तक भी पानी पहुंच जाएगा। शहर के श्मशान घाट रोड, जेल रोड और चांदेश्वर रोड पर जल स्तर बढ़ने से निर्माण कार्यों पर सर्वाधिक खतरा मंडरा रहा है। लेकिन प्रशासन ने अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
न तो डूब क्षेत्र को खाली कराने की के लिए सूचित किया गया है और न ही मुनादी कराई गई है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अगर हादसा हुआ तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
वर्जन
डूब क्षेत्र में किए जा रहे अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कोई भी नया निर्माण नहीं होने दिया जा रहा है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए जो भी उचित होगा किया जाएगा।
- नवोदिता शर्मा, एसडीएम सदर।