{"_id":"6a024354b913eca8880c8841","slug":"ishaan-and-tanmay-won-the-zonal-badminton-tournament-agra-news-c-365-1-sagr1045-107833-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में ईशान और तन्मय ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में ईशान और तन्मय ने मारी बाजी
Tue, 12 May 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
सेंट पीटर्स कॉलेज बैडमिंटन कोर्ट
आगरा। वजीरपुरा के सेंट पीटर्स कॉलेज बैडमिंटन कोर्ट पर सोमवार को जोनल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। विभिन्न स्कूलों के शटलर्स ने अपनी फुर्ती और सटीक स्मैश से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सेंट पीटर्स कॉलेज के खिलाड़ियों ने घरेलू कोर्ट का फायदा उठाते हुए अंडर-14 और अंडर-17 श्रेणियों में अधिकांश शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रिंसिपल फादर डॉ. अल्विन पिंटो ने किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार के लिए नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना सीखने के लिए होते हैं। अंडर-14 एकल वर्ग में सेंट पीटर्स के तन्मय कुमार प्रथम, सेंट थॉमस के देवरतन सिंह द्वितीय और सेंट कॉनरेड्स के दर्श तृतीय स्थान पर रहे। युगल वर्ग में सेंट थॉमस के अतव चाहर और देवरतन सिंह की जोड़ी ने प्रथम और सेंट कॉनरेड्स के दर्श एवं अंश द्वितीय स्थान पर रहे।
अंडर-17 (एकल व युगल) श्रेणी में सेंट पीटर्स कॉलेज का वर्चस्व रहा। एकल में ईशान प्रथम, कनिष्क रहेजा द्वितीय और प्रज्ञान गौतम तृतीय स्थान पर रहे। युगल वर्ग में भी ईशान और कनिष्क की जोड़ी प्रथम और भक्ति वेदांस गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के विदांश एवं ऋषिकेश द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
अंडर-19 (एकल व युगल) में सेंट कॉनरेड्स के कबीर सरदार ने एकल वर्ग में प्रथम, सेंट पीटर्स के शौर्य एलन द्वितीय और सेंट पॉल्स के उरिजित कुंद्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युगल वर्ग में में सेंट कॉनरेड्स के कबीर और आरुष प्रथम और सेंट पीटर्स के शौर्य एवं प्रणव गर्ग द्वितीय स्थान पर रहे।
टूर्नामेंट संचालन में प्रतीक कुमार, इमरान, दर्श, शरद उपाध्याय, सुमंत कुमार, निनाद मार्श मिल्टन और कौशलेंद्र सिंह चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।