{"_id":"5ea9852f5ea72637c24f52d1","slug":"irrfan-khan-visits-taj-mahal-twice-in-two-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'इरफान ने कहा था जो भी फिल्म करो, तो उसके किरदार में डूब जाओ', दो बार ताज देखने आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'इरफान ने कहा था जो भी फिल्म करो, तो उसके किरदार में डूब जाओ', दो बार ताज देखने आए थे
Thu, 30 Apr 2020 09:37 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
पान सिंह तोमर की शूटिंग के दौरान इरफान की फाइल तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मशहूर अभिनेता इरफान खान ताजमहल के दीवाने थे। महज दो साल में वह दो बार ताजमहल का दीदार करने आगरा आए। सबसे पहले साल 2006 में मीरा नायर की फिल्म नेमसेक की शूटिंग के दौरान उन्होंने ताजमहल देखा और उसके बाद साल 2008 में धौलपुर में फिल्म पान सिंह तोमर की शूटिंग के दौरान वह एक दिन के लिए विशेष रूप से आगरा में ताजमहल का दीदार करने के लिए आए थे।
बुधवार को जैसे ही फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन का समाचार उनके प्रशंसकों को मिला सभी दंग रह गए। फिल्म लाइन से जुड़े प्रमोद राणा ने इरफान से जुड़ी यादें साझा करते हुए बताया कि इरफान खान साल 2006 में द नेमसेक फिल्म की शूटिंग के लिए आगरा आए थे।
इसकी डायरेक्टर मीरा नायर थीं। इसमें हॉलीवुड के कई मशहूर एक्टर के अलावा तब्बू की भी भूमिका थी। फिल्म में दिखाया था कि इरफान अमेरिका निवासी हैं, वे अपने बेटे को भारतीय संस्कृति दिखाने के लिए आगरा परिवार सहित आते हैं।

Trending Videos
प्रमोद राणा ने बताया कि फिल्म पान सिंह तोमर की शूटिंग में वह एक दिन के लिए आगरा घूमने आए थे। इरफान का कहना था कि जब भी फिल्म करो, उस किरदार में घुस जाओ, तभी अभिनय सार्थक होता है। प्रमोद ने बताया कि वर्ष 2006 में मुंबई में फिल्म विद्यार्थी की शूटिंग के सेट पर उनसे कई बार बात हुई थी। इस फिल्म के संगीतकार आगरा के संदीप शांडिल्य थे।
वर्ष 2008 में धौलपुर में फिल्म पान सिंह तोमर की शूटिंग की गई थी। इसमें आगरा के रंगमंच कलाकार दिलीप रघुवंशी ने भी अभिनय किया था। इरफान खान के साथ उस फिल्म की यादों को साझा करते हुए दिलीप रघुवंशी ने बताया कि हर सीन में इरफान डूब जाते थे।
चंबल की संस्कृति, बोली को आम लोगों से बात कर तुरंत अपना लिया। पान सिंह तोमर की भूमिका उनसे बेहतर कोई अदा कर ही नहीं सकता था। उनके निधन से हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि हॉलीवुड को भी जोर का झटका लगा है।