{"_id":"6127c9f38ebc3e2f792b09bf","slug":"irregularities-found-in-urea-stock-ban-on-sale-mainpuri-news-agr505205088","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया के स्टॉक में मिली अनियमितता, बिक्री पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया के स्टॉक में मिली अनियमितता, बिक्री पर लगाई रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दुकानों पर उपलब्ध उर्वरक और स्टॉक की जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी ने दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यूरिया के स्टॉक में अनियमितता पाई गई। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने चार दुकानों पर उपलब्ध यूरिया के स्टॉक की बिक्री प्रतिबंधित कर दी है।
बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह सबसे पहले परतापुर स्थित सत्यम ट्रेडर्स पर पहुंचे। यहां यूरिया के स्टॉक का उन्होंने सत्यापन किया। इस दौरान मौके पर चार मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक मिला। ईपॉश मशीन में 21 मीट्रिक टन के करीब यूरिया का स्टॉक प्रदर्शित हो रहा था, जो गलत है। इसी तरह बेवर स्थित बॉबी ट्रेडर्स पर 8.10 क्विंटल यूरिया उपलब्ध मिली, जबकि स्टॉक रजिस्टर में 363 क्विंटल के करीब यूरिया दर्ज है। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी सुभाष खाद भंडार बेवर पहुंचे।
यहां 73 क्विंटल यूरिया उपलब्ध थी, लेकिन न तो ईपॉश मशीन उपलब्ध थी और न ही स्टॉक रजिस्टर मिला। सबसे अंत में कृषक सेवा केंद्र बेवर का जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण किया। यहां स्टॉक रजिस्टर के अनुसार 343 क्विंटल यूरिया उपलब्ध होनी चाहिए, लेकिन मौके पर केवल 27.50 क्विंटल यूरिया ही मिली। चारों जगह यूरिया के स्टॉक में अनियमितता पाई गई। इसके चलते जिला कृषि अधिकारी ने उपलब्ध स्टॉक की बिक्री प्रतिबंधित कर दी है।
विज्ञापन
वहीं अन्य दुकानों पर निरीक्षण कर नियमानुसार ही बिक्री करने के आदेश दिए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने अनियमितता करने वाले चार विक्रेताओं को नोटिस जारी कर तीन दिन में अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। साक्ष्य सहित पक्ष न देने पर लाइसेंस निरस्त कर कार्रवाई की जाएगी।