फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Iron rod thief arrested, CCTV camera reveals the secret

Agra News: सरिया चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे ने खोला राज

Thu, 01 Jan 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Iron rod thief arrested, CCTV camera reveals the secret
बरौली अहीर(आगरा)। बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 4 बंडल सरिया, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, रिक्शा और 19750 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

थाना एकता क्षेत्र के कैला कोल्ड स्टोरेज के पास धांधूपुरा निवासी विकास सिकरवार पुत्र बनी सिंह की राकेश बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से दुकान है। 29 दिसंबर को जब विकास अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा दुकान का शटर खुला हुआ था, उसमें रखा 55 हजार रुपया नकद एवं 6 बंडल सरिया गायब था। सूचना पर पहुंची एकता पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें दुकान पर कार्य करने वाले दो मजदूर संदिग्ध पाएं जाने पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल मनीष राठौर निवासी हज्जूपुरा, ताजगंज, राहुल निवासी मियां पुर थाना एकता को बुढ़ाना जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक दुकान में ही काम करते थे पूछताछ में चोरी की घटना को स्वीकार भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed