फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   irctc soon gives these facility on mathura junction for tourist

मथुरा जंक्शन पर ये सुविधाएं देगा आईआरसीटीसी, टूरिस्ट को फायदा

Wed, 07 Jun 2017 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 07 Jun 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
irctc soon gives these facility on mathura junction for tourist
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
ब्रज दर्शन के लिए मथुरा आने वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी सुविधाएं देगी। बस से लेकर टैक्सी तक मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए मथुरा में इसका सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। कुछ माह में ही आईआरसीटीसी का काउंटर खुल जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा जंक्शन पर रोजाना ट्रेन से 40 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। इनमें 15 हजार से अधिक तीर्थ यात्री होते हैं जो ब्रज दर्शन और परिक्रमा आदि के लिए आते हैं। पहली बार मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं को लपके लपक लेते हैं और कमीशन सेटिंग वाले मंदिरों, गेस्ट हाउस व धर्मशाला में ठहराते हैं। इसे रोकने के लिए रेलवे अब जंक्शन पर टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर संचालित करेगा।
विज्ञापन

 
स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि तीर्थ यात्रियों को ब्रज की जानकारी देने और यात्री सुविधा मुहैया कराने को आईआरसीटीसी टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर संचालित करेगा। इसमें आईआरसीटीसी के लोग ग्रुप में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए यात्री सुविधा उपलब्ध कराएंगे। रेलवे बोर्ड में यह प्रस्ताव पास हो गया है। कुछ माह बाद आईआरसीटीसी का काउंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed