फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Iran-Israel war LPG cylinder crisis in UP

LPG Crisis: सिलिंडर बुकिंग का सर्वर फेल, एलपीजी की थम गई डिलीवरी; रेस्तरां और होटल में काम बंद करने की चेतावनी

Tue, 10 Mar 2026 11:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 10 Mar 2026 11:53 PM IST
सार

ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते गैस संकट गहरा गया है। सिलिंडर बुकिंग का वेटिंग पीरियड बढ़कर 25 दिन तक पहुंच गया है। वर्तमान में बुकिंग सॉफ्टवेयर का सर्वर अत्यधिक लोड के कारण काम नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
Iran-Israel war LPG cylinder crisis in UP
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ईरान-इस्राइल युद्ध की तपिश अब रसोई घर तक पहुंच गई है। एलपीजी गैस का भारी संकट खड़ा हो गया है। एक तरफ बुकिंग सर्वर ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर सप्लाई चेन बाधित होने से डिलीवरी रुक गई है। हालात यह हैं कि रेस्तरां संचालकों ने काम बंद करने की चेतावनी दी है, तो आम जनता एक-एक सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रही है।
विज्ञापन


25 दिन पहुंची बुकिंग की मियाद
आगरा संभाग एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल पुरोहित के अनुसार, तकनीकी कारणों और दबाव की वजह से बुकिंग का वेटिंग पीरियड बढ़कर 25 दिन तक पहुंच गया है। वर्तमान में बुकिंग सॉफ्टवेयर का सर्वर अत्यधिक लोड के कारण काम नहीं कर रहा है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि डिलीवरी की समस्या व्यापक नहीं है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन


925 का सिलेंडर 1500 रुपये में बिक रहा
गैस की किल्लत होते ही शहर में कालाबाजारी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। निर्धारित दरों और ब्लैक मार्केट की कीमतों में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। मारुति प्रवासम निवासी मनोज कुमार ने बताया कि गोदामों के हॉकर ब्लैक में सिलिंडर बेच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन सख्त, जांच टीमें गठित
गैस की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी की शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने स्पष्ट किया है कि संकट की घड़ी में जनता को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए विशेष जांच टीमें गठित कर दी गई हैं, जो गैस एजेंसियों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करेंगी।

सिलेंडर का प्रकार         निर्धारित सरकारी दर           ब्लैक में वसूली जा रही कीमत 
 घरेलू सिलेंडर                ₹925.50                         ₹1400 - ₹1500 
कमर्शियल सिलेंडर           ₹1923.50                          ₹2500 तक 

आंकड़ों में गैस का गणित
कुल उपभोक्ता: 11 लाख से अधिक।
गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स: 60 से ज्यादा।
दैनिक खपत: करीब 400 टन (आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed