फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IPS  Kamlesh Dixit will be the new SP of Mainpuri Ashok Kumar Rai transferred

UP Police: मैनपुरी के SP अशोक कुमार राय भेजे गए लखनऊ,  IPS कमलेश दीक्षित को मिली जिम्मेदारी  

Sun, 29 May 2022 01:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 May 2022 01:10 PM IST
सार

मैनपुरी के एसपी अशोक कुमार राय का तबादला हो गया है। उन्हें डीजीपी लखनऊ कार्यालय से संबंध किया गया है। वहीं अब पुलिस अधीक्षक हमीरपुर कमलेश दीक्षित को मैनपुरी की जिम्मेदारी मिली है।
 

विज्ञापन
IPS  Kamlesh Dixit will be the new SP of Mainpuri Ashok Kumar Rai transferred
पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के  मैनपुरी जिले के एसपी अशोक कुमार राय का तबादला कर दिया गया है। उन्हें लखनऊ डीजीपी कार्यालय से संबंध किया गया है। इसके साथ ही जिले में नए एसपी की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक हमीरपुर कमलेश दीक्षित को दी गई है।
विज्ञापन


कमलेश दीक्षित मूल रूप से कुशीनगर जिले के निवासी हैं। दीक्षित 1992 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। कानून व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभालने का उनमें विशेष हुनर है।
विज्ञापन


कई जिलों में डिप्टी एसपी के रूप में काम करने के साथ संभल, वाराणसी, सुल्तानपुर आदि जिलों में एडिशनल एसपी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कानून व्यवस्था संभालने में उनकी सक्रियता की लोग सभी जगह मिसाल देते हैं। वर्तमान  में उनकी तैनाती हमीरपुर में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed