फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IPL-like thrill: Hockey League's colourful jerseys launched

आईपीएल सा रोमांच : लॉन्च हुईं हॉकी लीग की रंग-बिरंगी जर्सियां

Mon, 25 May 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
IPL-like thrill: Hockey League's colourful jerseys launched
हॉकी लीग
आगरा। आईपीएल की तर्ज पर मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग 25 से 29 मई तक होने वाली है। रविवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी छह टीमों की जर्सी का विमोचन किया गया। रंग-बिरंगी जर्सी, खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना से भरे माहौल ने आयोजन के बारे में बड़े प्रोफेशनल लीग जैसा अनुभव दिया।
विज्ञापन


मैदान पर मौजूद सभी छह टीमों के कप्तान और टीम ओनर्स अपनी-अपनी नई जर्सियों के साथ मंच पर पहुंचे तो पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा। नई जर्सियों के साथ खिलाड़ियों ने अपनी टीमों की पहचान और जोश का प्रदर्शन किया। कई युवा खिलाड़ियों ने इसे अपने कॅरिअर का खास पल बताते हुए कहा कि आगरा में इस तरह की प्रोफेशनल हॉकी लीग का आयोजन शहर के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ने जैसा है।
विज्ञापन

आयोजन सचिव राजीव सोई ने कहा कि यह प्रतियोगिता सिर्फ जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य आगरा में हॉकी संस्कृति को मजबूत करना और खिलाड़ियों को बड़ा मंच देना है। समारोह में आयोजन अध्यक्ष अमिताभ गौतम समेत शहर की कई खेल और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। प्रमुख रूप से धर्मेंद्र बघेल, केपी सिंह यादव, अजय सिंह राजपूत, धीरज मदन, गौरव शर्मा, धर्मेश राजपूत, डॉ. जयशंकर यादव, गोपाल भगत, देवेंद्र गुप्ता, दिव्यांश सक्सेना, मोहित, एमडी अहमद और दिलीप शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीग में भाग लेने वाली टीमों के मालिक भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। शारदा शार्क के शकील खान, बंसल ऐस टैग के सजल बंसल, रॉयल एनफील्ड टीम के मनोज जादौन, उत्कर्ष टीम से मनोज शर्मा और जर्मन होम्यो के डॉ. नकुल गौतम ने अपनी टीमों की जर्सियों का अनावरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed