फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Investigation committee formed on irregularities in B.Ed mark sheet

Agra News: बीएड के अंकचार्ट में गड़बड़ी पर जांच समिति गठित

Wed, 03 Jun 2026 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Investigation committee formed on irregularities in B.Ed mark sheet
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएड अंकचार्ट में गड़बड़ी के मामले की जांच के लिए त्रिस्तरीय समिति गठित की गई है। इस प्रकरण में प्रधान सहायक एवं सत्यापन प्रभारी शिव सिंह को निलंबित किया जा चुका है। बरेली निवासी युवक ने विवि प्रशासन से शिकायत की थी। उसका आरोप था कि बीएड सत्र 2008-09 के एक छात्र से पांच लाख रुपये लेकर मूल अंक चार्ट के पन्ने बदल दिए गए। बीएड के अंक चार्ट के कुछ पन्नों की सिलाई अलग मिली थी। इस पर जांच कमेटी का गठन किया गया है। कुलसचिव अजय मिश्रा ने बताया कि जांच समिति के प्रो. यूसी शर्मा, प्रो. रणवीर सिंह और क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सदस्य है। यह समिति पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed