{"_id":"6718fa96d66c56e9ca0a6db4","slug":"invest-only-where-you-can-get-the-highest-profits-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-126059-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सबसे ज्यादा मुनाफा जहां, वहीं करें निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सबसे ज्यादा मुनाफा जहां, वहीं करें निवेश
Wed, 23 Oct 2024 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 23 Oct 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
सबसे ज्यादा मुनाफा जहां, वहीं करें निवेश
- दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औड़ेंन्य पड़रिया में डॉ. तनु जैन के नेतृत्व में चल रहे दो दिवसीय फाइनेंशियल एजुकेशन ट्रेनिंग कार्यक्रम का समापन हो गया। फाइनेंशियल एजुकेशन प्रशिक्षण में सेबी रिप्रजेंटेटिव नवाब उद्दीन ने छात्रों को निवेश के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं से कहा कि सबसे ज्यादा रिटर्न जहां से मिले वहां धन जमा करें। अंत में छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई।
प्रशिक्षक ने छात्र-छात्राओं को शेयर बाजार, म्युचुअल फंड, एआईएफ, पीपीएफ, एनएससी, इनवेस्टमेंट फ्यूचर प्लान, ऑनलाइन मार्केटिंग बचत जैसी अन्य कई निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पैसे का सही सदुपयोग, रिटर्न, प्रापर्टी, आय के विभिन्न स्रोतों के अवसर पर विभिन्न उपयोगी खर्च एवं बचत के विषय में विस्तार से बताया। अंत में प्रश्नोत्तरी के दौरान छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के जवाब दिए।
इस दौरान प्राचार्य डाॅ. एसपी सिंह, कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश यादव, संयोजक डाॅ. विजय आनंद गौतम, स्वीप प्रभारी डाॅ. प्रमोद कुमार ने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर डाॅ. जितेंद्र पाठक, डाॅ. गीता देवी, विजेंद्र कुमार, शिवनंदन सिंह, अरुण कुमार मौजूद रहे।