फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International referee Rahul Singh will select the Indian team.

Agra News: अंतरराष्ट्रीय निर्णायक राहुल सिंह करेंगे भारतीय टीम का चयन

Sun, 05 Apr 2026 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
International referee Rahul Singh will select the Indian team.
राहुल कुमार सिंह
आगरा। जिले में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय निर्णायक राहुल कुमार सिंह को एशियन अंडर-15 बॉयज एंड गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम चयन ट्रायल का जज नामित किया गया है। यह ट्रायल शनिवार को पटियाला में शुरू हुआ। चयन प्रक्रिया 11 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन

आयोजन खेल मंत्रालय करा रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया भी इसमें शामिल हैं। राहुल कुमार सेंट पॉल चर्च कॉलेज में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभागाध्यक्ष हैं। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ईमेल के माध्यम से उनकी नियुक्ति की सूचना विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष पॉल हाबिल को भेजी है। यह ट्रायल ताशकंद, उज्बेकिस्तान में होने वाली एशियन अंडर-15 चैंपियनशिप की भारतीय टीम चुनने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

राहुल सिंह को वर्ष 2014 में भारत का सर्वश्रेष्ठ रेफरी, वर्ष 2019 में सर्वश्रेष्ठ जज चुना गया था। उनकी इस उपलब्धि पर ओलंपिक संघ के सचिव राहुल पालीवाल, मनोज भारद्वाज, कर्नल अपूर्व त्यागी, गिरधर शर्मा, हरी सिंह यादव ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed