फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   international internet day

अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट दिवस : हर क्षेत्र में है अहम भूमिका, लेकिन लडख़ड़ातीं सेवाएं बढ़ा रहीं मुसीबतें

Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
international internet day
कासगंज। आधुनिक युग में हर क्षेत्र में इंटरनेट की अहम भूमिका है। बैंकिंग सेवाएं हों या अन्य महत्वपूर्ण प्रमाणपत्रों की जरूरतें। यह सब ई व्यवस्थाओं पर आधारित है, लेकिन दबाव बढ़ जाने के कारण बीएसएनएल तो पहले से ही प्रभावित है, लेकिन निजी कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं भी बेहद खराब हो गई हैं। इसको लेकर सभी व्यवस्थाएं आए दिन प्रभावित नजर आती हैं। सर्वर डाउन रहने के कारण सबसे अधिक प्रभाव बैंकिंग सेवाओं पर रहता है।
विज्ञापन

कभी-कभी देखने को मिलता है कि निजी कंपनियों के नेटवर्क की समस्या रहने के कारण बैंकिंग सेवाओं में सर्वर डाउन हो जाता है। एक नहीं दो-दो दिन तक इस तरह की समस्या बैंकों में देखने को मिलती हैं। उस समय उपभोक्ताओं को तो परेशानी होती ही है, बल्कि लाखों रुपये का लेनदेन प्रभावित होता है। एक समय था जब मूल निवास, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य सभी प्रमाण पत्र मैनुअल बन जाते थे, लेकिन अब ई-प्रमाण पत्र व्यवस्था प्रभावी हुई है। जिससे प्रमाण पत्र बनाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अधिकांश सेवाएं जनसेवा केंद्रों पर निर्भर हैं। इंटरनेट सेवा लड़खड़ाने से जनसेवा केंद्रों पर भी समस्याएं बनी रहती हैं।
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालकों की बात
इंटरनेट सेवाएं आए दिन प्रभावित हो जातीं हैं, जिससे ऑनलाइन शिकायत करने वाले शिकायतकर्ताओं को समस्या होती है और प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना भी आसान नहीं रहता। इंटरनेट सेवाएं प्रभावी रहनी चाहिए। -शैलेंद्र कुमार, जनसेवा केंद्र संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बीएसएनएल की सेवाएं बहुत परेशान करतीं थीं। अब प्राइवेट कंपनियों के नेटवर्क से भी समस्याएं बढ़ गई हैं। आए दिन नेटवर्क की समस्या रहती है। अब तो दिनचर्या इंटरनेट पर आधारित है। इंटरनेट बिगड़ा तो दिनचर्या बिगड़ जाती है। -सुमित कुमार, जनसेवा केंद्र संचालक

ई-प्रणाली पूरी तरह प्रभावी है। सरकार की ओर से तहसील स्तर पर इंटरनेट सुविधाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। -अंशुल माहेश्वरी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed