{"_id":"5c9da56fbdec22146f5156ee","slug":"interesting-fight-between-shivpal-yadav-and-akshay-yadav-in-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे की चुनावी जंग में मुलायम पर सबकी नजर, खेमों में बंट गए सैफई परिवार के रिश्तेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-भतीजे की चुनावी जंग में मुलायम पर सबकी नजर, खेमों में बंट गए सैफई परिवार के रिश्तेदार
Fri, 29 Mar 2019 10:26 AM IST
मुकेश कुमार
दीपक जैन, अमर उजाला, फिरोजाबाद
दीपक जैन, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और अक्षय यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद संसदीय सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। यहां सैफई परिवार के बीच वर्चस्व की जंग है। मौजूदा सांसद अक्षय यादव के खिलाफ उनके चाचा शिवपाल यादव ने ताल ठोंकी है। चाचा-भतीजे की जंग में रिश्तेदार भी बंट गए हैं। ऐसे में नजर मुलायम सिंह यादव पर है। अपने ही कुनबे के दो सदस्यों में मुलायम किसके साथ हैं। इस पर दोनों के अपने-अपने दावे हैं।
फिरोजाबाद से सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव और शिवपाल यादव चुनावी जंग में आमने-सामने हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को लेकर सियासी खींचतान है। शिवपाल यादव बार-बार एक ही बात कहते हैं कि उन्होंने नेताजी के आशीर्वाद और सहमति से ही पार्टी बनाई है। नेताजी का आशीर्वाद उनके साथ है।
सैफई परिवार की रार में आम सपा नेता मुलायम के सवाल पर कन्नी काट जाते हैं। इतना ही कहते हैं कि मुलायम सिंह यादव तो सपा संरक्षक हैं, हमारे नेता हैं। उनके दिल में पार्टी से इतर कुछ भी नहीं। मुलायम सिंह यादव पिछले दिनों सात दिसंबर को नसीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में आए थे और खुले मंच से अक्षय यादव के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देकर गए थे।

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहीं मुलायम की तस्वीरें
सपा नेता मुलायम के इस आशीर्वाद की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। नसीरपुर की सभा के बाद लखनऊ में शिवपाल यादव ने रैली की थी। इसी रैली में शिवपाल के फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अजीम भाई ने पास कराया था।
शिवपाल के मंच पर मुलायम की तस्वीरों को जहां प्रसपा के लोग सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे, वहीं इसके जवाब में सपा नेता प्रसपा के मंच से मुलायम की सपा को मजबूत करने की अपील का वीडियो शेयर करते रहे।
इसके बाद सैफई में होली के दौरान मुलायम का अखिलेश के मंच पर होना और शिवपाल का अलग मंच बनाया जाना भी चुनावी हवा में दोनों के समर्थक वायरल कर रहे हैं। मुलायम सपा की स्टार प्रचारक की सूची में शामिल हैं। वह यहां सभा करने आएंगे या नहीं इस पर सभी की नजर है। इससे पहले जितने भी लोकसभा चुनाव हुए हैं जिले में मुलायम की सभा जरूर हुई है।

खेमों में बंट गए सैफई परिवार के रिश्तेदार
चाचा-भतीजे की चुनावी जंग में सैफई परिवार से जुड़े रिश्तेदार भी खेमों में बंट गए हैं। जिले में रहने वाले मुलायम के अधिकांश रिश्तेदार सपा से नाता तोड़े हुए हैं। मुलायम सिंह यादव के समधी शिकोहाबाद के पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश नेहरू शिवपाल यादव का मंच साझा कर रहे हैं।
नेहरू के भाई सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव खुलकर शिवपाल यादव के साथ हैं। मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव में एक बहनोई अनुजेश प्रताप जहां भाजपा में शामिल हो गए हैं वहीं दूसरे बहनोई जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर राजीव यादव सपा के साथ हैं।
जबकि राजीव यादव के मामा जसराना के पूर्व विधायक रामवीर यादव भी सपा से नाता तोड़ चुके हैं और भाजपा का साथ दे रहे हैं। जबकि रामवीर यादव के भतीजे सचिन यादव सपा का झंडा उठाए हुए हैं।

सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव ने बताया कि नेताजी पूरे मन से शिवपाल यादव जी के साथ हैं। शिवपाल यादव को नेताजी मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद है। हमें उम्मीद है कि शिवपाल यादव के लिए वह फिरोजाबाद जरूर आएंगे।
सपा के चुनाव संचालक विजय आर्या ने बताया कि अभी सिर्फ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की संयुक्त जनसभा 20 अप्रैल को होना फाइनल हुआ है। शेष कार्यक्रमों की रूपरेखा बाद में तय की जाएगी, तभी मुलायम सिंह यादव जी के कार्यक्रम पर चर्चा होगी।