फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Interest-Charging Policeman Accused of Threats: Family Claims They Paid More Than Principal

पुलिसकर्मी का अलग ही धंधा: बड़ी से बड़ी रकम ले लो, 10 फीसदी मासिक ब्याज, सैलून संचालक उधार लेकर बुरा फंसा

Thu, 17 Sep 2026 08:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 08:38 AM IST
सार

आगरा के शाहगंज में एक परिवार ने पुलिसकर्मी पर ब्याज के नाम पर मूल रकम से अधिक वसूली और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि नाबालिग बहन को उठाने की धमकी भी दी गई। पुलिस आयुक्त ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Interest-Charging Policeman Accused of Threats: Family Claims They Paid More Than Principal
सिपाही सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में ब्याज वाला-पुलिस वाला नाम की दहशत है। एक परिवार ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिसकर्मी मूल से ज्यादा ब्याज ले चुका लेकिन धमकी दे रहा है। नाबालिग बहन को उठा ले जाने की धमकी भी दी है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने बताया कि शाहगंज निवासी शोएब अली ने सैलून सजाने के लिए पुलिसकर्मी से 3.50 लाख रुपये 10 फीसदी ब्याज पर लिए थे। उन्होंने कुछ समय तक ब्याज का भुगतान किया। कारोबार बंद होने और पिता की बीमारी के कारण वे दो माह से ब्याज नहीं दे पाए। आरोप है कि पुलिसकर्मी अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। उसने गाली-गलौज की और जेल भेजने की धमकी दी। पुलिसकर्मी ने शोएब की नाबालिग बहन को उठा ले जाने की भी धमकी दी। परिवार का दावा है कि वे मूल रकम से अधिक ब्याज चुका चुके हैं। वे शेष रकम देने को तैयार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी रिश्तेदारों के यहां भी तलाश कर परिवार पर दबाव बना रहा है। इससे पूरा परिवार भयभीत है। आरोपी पुलिसकर्मी एक अधिकारी के यहां तैनात है। शाहगंज के स्थानीय लोग उसे ''ब्याज वाला पुलिस वाला'' कहकर बुलाते हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed