फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Interdistrict transfer of 252 teachers from the district

Agra News: जिले से 252 शिक्षकों का हुआ अंतरजनपदीय स्थानांतरण

Wed, 28 Jun 2023 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 28 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Interdistrict transfer of 252 teachers from the district
कासगंज। शासन से जारी की गई अंतरजनपदीय स्थानांतरण की सूची से शिक्षकों में खुशी कम मायूसी अधिक है। क्योंकि स्थानांतरण सूची में केवल 252 शिक्षकों का ही नाम शामिल किया गया है। जबकि जिले से स्थानांतरण के लिए 745 शिक्षक पात्र पाए गए थे। सूची में नाम शामिल न होने से शिक्षकों को अब एक साल तक इंतजार करना होगा। जिले से अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए 777 शिक्षकों ने आवेदन किया था। सत्यापन के दौरान 32 शिक्षक अपात्र पाए गए थे। पात्र मिले 745 शिक्षकों की सूची स्थानांतरण के लिए लॉक कर सचिव कार्यालय को अग्रसारित किया गया था। इन शिक्षकों को स्थानांतरण की पूरी उम्मीद थी। शासन से 16614 शिक्षकों के प्रदेश में अंतरजनपदीय स्थानांतरण किए गए हैं, इसमें जिले के मात्र 252 शिक्षकों को शामिल किया गया। 493 शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं किया गया। हालांकि स्थानांतरण के बाद जिले को भी शिक्षक मिले हैं, लेकिन अभी तक इनका डाटा सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

स्थानांतरण के लिए अभी रिलीविंग की तिथि निर्धारित नहीं की गई है, जैसे ही रिलीव की तिथि घोषित होगी, स्थानांतरण सूची में शिक्षकों को जिले से रिलीव कर दिया जाएगा।-राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed