फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Interchange work could not start on Yamuna Expressway even after 19 months

यूपी: यमुना एक्सप्रेसवे पर 19 माह बाद भी नहीं शुरू हो सका इंटरचेंज का काम, यीडा ने 2022 में किया था अनुबंध

Fri, 15 Dec 2023 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Dec 2023 12:17 PM IST
सार

 ईस्टर्न पेरीफरल एक्सप्रेसवे के 91.875 किलोमीटर पर इंटरचेंज बनाने का कार्य अनुबंध के 19 माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। इसके बनने से जेवर एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी हो सकेगी। 
 

विज्ञापन
Interchange work could not start on Yamuna Expressway even after 19 months
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एवं यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के बीच ईस्टर्न पेरीफरल एक्सप्रेसवे के 91.875 किलोमीटर पर इंटरचेंज बनाने का कार्य अनुबंध के 19 माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। इसके बनने से जेवर एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी हो सकेगी। सामाजिक कार्यकर्ता केसी जैन ने इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


केसी जैन ने बताया कि सूचना के अधिकार में उन्हें यह जानकारी दी गई है। निर्माण का कार्य यीडा ने ईपीसी कॉन्ट्रैक्टर्स को दिया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर बनने वाले इस इंटरचेंज से जेवर हवाई अड्डे पर गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर आदि के लोग आसानी से आ-जा सकेंगे। इसके अलावा आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद आदि जिलों के लोग इससे गाजियाबाद व मेरठ आदि स्थानों पर बिना ग्रेटर नोएडा जाए, सीधे पहुंच सकेंगे। इंटरचेंज बनने के बाद जीटी करनाल रोड के लिए भी आगरा के लोगों को ग्रेटर नोएडा या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भी कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। 19 माह बाद भी इसका काम पूरा नहीं होना लापरवाही दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इंटरचेंज का काम शुरू कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed